महाराष्ट्र: दमकल विभाग ने पुणे में आग लगी इमारत से 10 पर्शियन बिल्लियों को बचाया
- Written By: शुभम सोनडवले
पुणे. महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) के घोरपडे पेठ (Ghopade Peth) में शुक्रवार को एक तीन मंजिला इमारत में आग लग गई थी, जिसमें 10 पर्शियन बिल्लियां (Persian cats) फंस गई थी। जहां, दमकल विभाग (Fire Department) का बचाव कार्य कल से ही चल रहा था। शनिवार को दमकल विभाग ने सभी बिल्लियों को बचा लिया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
दमकल अधिकारी ने कहा, “पालतू जानवर एक फ्लैट में फंस गए थे, जो आग के कारण धुएं से भरा हुआ था, लेकिन हम उन्हें बचाने में कामयाब रहे।”
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा का मास्टर स्ट्रोक: राकांपा में जिम्मेदारी का बंटवारा, पार्थ को मुंबई-दिल्ली, जय संभालेंगे पुणे
नागपुर: भारत दुर्गा मंदिर का भव्य भूमि पूजन, मोहन भागवत और गडकरी की मौजूदगी में बागेश्वर बाबा ने दिया बड़ा बयान
मीरा-भाईंदर: टेंबा अस्पताल में एक्सपायरी दवाओं का बड़ा घोटाला उजागर, मंत्री सरनाईक का सख्त एक्शन
दर्यापुर SBI शाखा में पासबुक प्रिंटिंग मशीन ठप अजय, सतीश
#WATCH | Maharashtra: Ten Persian cats were rescued by Pune Fire Department from a 3-storey building where a fire broke out on Friday night. "The pets were stuck in a flat that was filled with smoke caused by the fire, but we managed to rescue them," a fire official said pic.twitter.com/tV30vuXako — ANI (@ANI) January 29, 2022
ख़बरों के मुताबिक दमकल विभाग को शाम करीब 6:55 बजे घोरपडे पेठ में एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली। जिसके तुरंत बाद दमकल विभाग की एक टीम और दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजी गई। मौके पर दमकल कर्मियों को उर्दू स्कूल के पास एक गली में एक इमारत से आग की लपटें और धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। हालांकि, दमकल विभाग ने कुछ ही देर में स्थिति को नियंत्रण में कर लिया और निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया।
आग तब लगी जब दूसरी मंजिल के अपार्टमेंट के पास डंप किए गए मलबे में आग लग गई थी। माना जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी।
