- Hindi News »
- State »
- Maharashtra Ahmednagar Support Nupur Sharma Youth Brutally Thrash Four Arrested
नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर अहमदनगर में हुआ युवक पर धारदार हथियारों से हमला, चार गिरफ्तार
- Written By: काजल चोपड़े

File Pic
मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (BJP) कीनिलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा का कथित तौर पर समर्थन करने पर एक व्यक्ति पर हमला किया गए है। यह घटना महाराष्ट्र (Maharashtra) के अहमदनगर (Ahmednagar) जिले की है। जहां नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर 23 वर्षीय व्यक्ति पर 15-20 लोगों की भीड़ ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
मिली हुई जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर शाम अहमदनगर जिले के कर्जत कस्बे में प्रतीक पवार नाम के एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने हमला किया। इस हमले में पीड़ित प्रतीक पवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्रतीक को फ़िलहाल एक अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को अरेस्ट कर लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
इस हमले में घायल हुए पीड़ित के चचेरे भाई प्रज्योत पवार ने बताया कि, प्रतीक एक सामाजिक कार्यकर्ता है और वह अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट आदि लिखता है। उसने सोशल मीडिया पर उमेश कोल्हे और कन्हैया लाल के बारे में भी पोस्ट किया था। इसी बीच शुक्रवार को जब प्रतीक अकेला था, तब अचानक 15-20 लोगों ने उसपर हमला कर दिया। इस दौरान भीड़ में से कुछ लोगों ने उसपर तलवार और चाकू जैसे धारदार हथियारों से हमला किया। वहीं, प्रतीक को उसे कन्हैया लाल और उमेश कोल्हे के बारे में पोस्ट करने और नूपुर शर्मा का समर्थन करने के लिए धमकी भरे फोन भी आए थे।
प्रज्योत ने इस मामले की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से जांच कराने की मांग की। प्रज्योत ने कहा, “प्रतीक गंभीर रूप से घायल हैं। हम सभी चिंतित हैं। हम चाहते हैं कि यह जांच एनआईए के पास जाए।”
अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक मनोज पाटिल ने कहा, ”घटना के सिलसिले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हमें पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत मिली है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि प्रतीक पवार पर हमला करते हुए कुछ आरोपियों ने कहा कि उसने नूपुर शर्मा का समर्थन किया था।
Maharashtra ahmednagar support nupur sharma youth brutally thrash four arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवी मुंबई में बढ़े अवैध निर्माण, 340 इमारतों और 3,133 झोपड़ियों पर कार्रवाई
Mar 13, 2026 | 09:06 PMपाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पर भीषण ड्रोन हमला, एयरस्पेस बंद; आसमान में मंडरा रहे लड़ाकू विमान
Mar 13, 2026 | 09:01 PMCBI के रडार पर अनिल अंबानी के बेटे! दिल्ली में 6 घंटे से ज्यादा चला सवाल-जवाब, जानें क्या है पूरा मामला
Mar 13, 2026 | 08:59 PMराज्य के बड़े शहरों से गुजरेगा एक और एक्सप्रेसवे, उत्तर से दक्षिण भारत की दूरी होगी कम
Mar 13, 2026 | 08:56 PMतेंदुओं के हमले रोकने के लिए राज्य सरकार की पहल, वन मंत्री गणेश नाईक ने विधानसभा में दी जानकारी
Mar 13, 2026 | 08:46 PM‘सैयारा’ की कहानी पर मचा बवाल, अमित जाधव बोले- मेरी शॉर्ट फिल्म ‘ख्वाबों’ से उठाया पूरा प्लॉट
Mar 13, 2026 | 08:44 PMहवाई यात्रियों को बड़ा झटका, IndiGo ने किराए में की बढ़ोतरी; आज रात 12 बजे से लागू होगा नया रेट
Mar 13, 2026 | 08:42 PMवीडियो गैलरी

संसद में बिगड़े सपा सांसद के बोल, लोकसभा में दे रहे थे भाषण, अचानक गुस्से में देने लगे गाली
Mar 13, 2026 | 01:47 PM
LPG संकट पर भड़के राहुल गांधी, सरकार को लगाई फटकार, बोले- संभल जाओ ये केवल शुरुआत
Mar 13, 2026 | 01:23 PM
हमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM
‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM














