महाराष्ट्र: 24 घंटे के भीतर मिले 664 कोरोना संक्रमित, 16 की मौत
- Written By: शुभम सोनडवले
PTI Photo
मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 664 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 16 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,37,289 और मृतकों की संख्या 1,41,065 हो गई है। इस बात की जानकारी शुक्रवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग (State Health Department) ने दी।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 915 लोग कोरोना मुक्त होकर घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 64,85,335 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। फिलहाल में राज्य में 7,132 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा हैं।
#Maharashtra #COVID19 Updates for today *⃣New Cases – 664
*⃣Recoveries – 915
*⃣Deaths – 16
*⃣Active Cases – 7,132
*⃣Total Cases till date – 66,37,289
*⃣Total Recoveries till date – 64,85,335
*⃣Total Deaths till date – 14,149
*⃣Tests till date – 6,58,39,692 (1/4)🧵 — PIB in Maharashtra 🇮🇳 (@PIBMumbai) December 3, 2021
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में मराठी अनिवार्यता पर सख्ती: इंग्लिश मीडियम स्कूलों की होगी कड़ी जांच, एक्शन मोड में सरकार
पुणे को मिली बड़ी सौगात, वाराणसी-हडपसर ‘Amrit Bharat Express’ का 24 अप्रैल को उद्घाटन
नागपुर बस सेवा का मेगा प्लान: 130 सीट वाली इलेक्ट्रिक बसें, 200 करोड़ घाटे के बीच आधुनिकीकरण पर जोर
पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर कर्मचारी संगठनों का बड़ा ऐलान, Sasoon Hospital पर असर की आशंका
राज्य में आज रिकवरी रेट 97.71 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं 79,919 होम क्वारंटाइन और 881 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।
गौरतलब है कि गुरुवार को राज्य में कोरोना के 796 मामले सामने आए थे और 24 संक्रमितों की मौत हुई थी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि 952 लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं।
मुंबई में मिले 186 नए मामले
मुंबई में पिछले 24 घंटे में 186 नए मामले सामने आए हैं, जबकि तीन मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 210 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।
शहर में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,63,403 हो गई हैं, जबकि 16,344 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7,42,602 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल शहर में 1,886 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
मुंबई में आज 36,272 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 125,35,599 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
