जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने दिया इस्तीफा
- Written By: रवि शुक्ला
Updated On:
Mar 21, 2022 | 03:00 AM
जम्मू: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के सलाहकार फारूक खान ने रविवार शाम को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सेवानिवृत आईपीएस अधिकारी खान को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में ‘महत्वपूर्ण जिम्मा’ दिया जा रहा है।
जम्मू कश्मीर में 1990 के दशक में आतंकवाद पर काबू पाने में खान का अहम योगदान रहा था। ऐसी संभावना है कि खान को इस केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के वास्ते पार्टी को तैयार करने की जिम्मेदारी दी जाए। वह भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं तथा पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चे में कई पदों पर रहे हैं।
वैसे तो विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा अभी नहीं की गयी है लेकिन अधिकारियों को उम्मीद है कि वर्तमान परिसीमन कार्य मई तक पूरा हो जाने पर अक्टूबर के बाद चुनाव कराये जायेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के Lenskart स्टोर में घुसीं नाजिया इलाही खान, तिलक मिटाने के विवाद पर कर्मचारियों की लगा दी क्लास! VIDEO
ट्रेंड सेट करने में माहिर PM Modi, गूगल पर ‘झालमुड़ी’ हो रहा सबसे ज्यादा सर्च, तोड़ा 22 साल का रिकॉर्ड
‘नकली विरोध की कराई जा रही शूटिंग…’, महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, बताया काली करतूत
‘SPG से बनवाई झालमुड़ी, सब ड्रामा है’, CM ममता ने PM Modi पर साधा निशाना; केंद्रीय बल को लेकर भी कही बड़ी बात
Jk advisor to lt governor farooq khan resigns
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Mar 21, 2022 | 03:00 AM
