Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जरांगे पाटिल फिर हुए तैयार, मराठा आरक्षण पर जनता से संवाद, 15 से महाराष्ट्र दौरा

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Nov 09, 2023 | 06:12 PM

मनोज जरांगे पाटिल

Follow Us
Close
Follow Us:
  • सरकार पर दबाव बनाने रणनीति 

मुंबई:आमरण अनशन कर मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) की मांग को फिर से सुर्ख़ियों में लाने वाले मनोज जरांगे पाटिल (Jarange Patil) ने 15 नवंबर (November) से महाराष्ट्र का दौरा (Maharashtra tour) शुरू करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आरक्षण को लेकर  मराठा समाज से एक बार फिर संवाद करने की जरूरत है। यही वजह है कि दिवाली के तुरंत बाद वे इस दौरे की शुरुआत कर रहे हैं।

हर गांव में भूख हड़ताल करने की भी अपील
पाटिल का यह दौरा कोल्हापुर में छत्रपति शाहू महाराज के स्मारक से शुरू होगा और 23 नवंबर को शेवगांव में खत्म होगा। उन्होंने  मराठा समाज से 1 दिसंबर को पूरे महाराष्ट्र के हर गांव में भूख हड़ताल करने की भी अपील की है। आरक्षण के मुद्दे पर दोबारा भूख हड़ताल पर करने महायुति सरकार ने उनसे कुछ और समय देने की अपील की थी। जिसके बाद पाटिल ने 24 नवम्बर का अल्टीमेटम दिया है। हालांकि इसके बावजूद वे आरक्षण की मुहिम को बनाए रखना चाहते हैं। जानकारों का कहना है कि पाटिल अपने इस दौरे के माध्यम से महायुति सरकार पर मराठा आरक्षण पर फैसला लेने के लिए दबाव बनाए रखना चाहते हैं। 

दौरे के लिए कोई पैसा न दें
मनोज जरांगे पाटिल ने लोगों को साफ़ तौर से कहा है कि इस दौरे के लिए कोई किसी को पैसे न दें। उन्होंने कहा कि अगर उनका कोई समर्थक पैसा मांगते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मराठा नेता ने कहा कि डॉक्टर, शिक्षक, पेशेवर, अधिकारी, राजनेता, अमीर-गरीब किसी को भी इस यात्रा के नाम पर पैसा नहीं देना चाहिए। ये गरीब मराठों की लड़ाई है और इसे हम मिल कर लड़ेंगे। लोग अपने खर्च पर इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। इसलिए यदि कोई भी इस यात्रा के नाम पर पैसा मांगता है तो उसे साफ़ तौर से मना कर देना चाहिए। जरांगे ने यह भी कहा कि यात्रा का उद्देश्य गरीब मराठों को न्याय दिलाना है। इसका मकसद पैसा कमाना नहीं है। 

सम्बंधित ख़बरें

ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करना हुआ आसान, IRCTC 31 मई से चलाएगा ‘भारत गौरव ट्रेन’, जाने टूर से जुड़ी जरूरी बातें

पाटिल के महाराष्ट्र दौरे का कार्यक्रम

15 नवंबर- वाशी, परांडा, करमाला
16 नवंबर – दौंड, मायनी
17 नवंबर- सांगली, कोल्हापुर, इस्लामपुर कराड
18 नवंबर- सतारा, मेंढा, वाई, रायगढ़
19 नवंबर- रायगढ़ दर्शन, रायगढ़ से पाचाड, महाड दर्शन, मुलशी, आनंदी
20 नवंबर- तुलापुर, खराड़ी, पुणे, चंदन नगर, खालापुर, कल्याण
21 नवंबर- ठाणे, पालघर, नासिक, त्र्यंबकेश्वर
22 नवंबर – विश्रांत गड, संगमनेर, श्रीरामपुर
23 नवंबर – नेवासा, शेवगांव, बोधेगांव, धोंडराई, आंतरवाली

 

Jarange patil on maharashtra tour from 15th november for maratha reservation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 09, 2023 | 06:12 PM

Topics:  

  • Maharashtra Tour

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.