Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब भी घोषणापत्र के लिए मायावती के पास कुछ बचा है क्या: सिद्धार्थनाथ सिंह

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Nov 23, 2021 | 05:26 PM

सिद्धार्थनाथ सिंह (Photo Credits-ANI Twitter)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ:  प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह (Siddharth Nath Singh) ने बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके पास अब चुनावी घोषणापत्र (Election Manifesto) के लिए कुछ बचा ही नहीं है। दलितों के नाम पर चार बार उन्होंने प्रदेश में शासन किया, लेकिन दलितों के लिए किया कुछ नहीं, अलबत्ता दौलत की बेटी जरूर बन गयीं, जबकि पीएम मोदी और योगी सरकार दलितों, वंचितों और शोषितों को निशुल्क मकान, निशुल्क गैस और बिजली कनेक्शन, मुफ्त राशन सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के जरिए उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठा रही है। लिहाजा मायावती के पास अब घोषणापत्र (Manifesto) के लिए कुछ बचा ही नहीं है  । 

एक बयान में प्रदेश प्रवक्ता सिंह ने कहा कि घोषणा पत्र से फोल्डर पर आयीं मायावती को यह भान हो चुका है कि दलित समाज उनके दौलत के खेल को समझ चुका है । दलित समाज यह भी जान चुका है कि भाजपा सरकार में ही उसका सम्मान, सुरक्षा और विकास का वर्तमान और भविष्य निहित है । इसी हताशा में मायावती के पैरों तले की जमीन खिसक चुकी है । अब कहने को  कुछ और नहीं बचा तो घोषणा पत्र से फोल्डर पर आ चुकी हैं । 

मायावती का ब्राह्मण प्रेम एक परिवार तक सीमित

बसपा के ब्राह्मण प्रेम पर कटाक्ष करते हुए सिंह ने कहा कि कभी ‘तिलक, तराजू और तलवार, इनको मारो जूते चार’ का नारा देने वाली बसपा का ब्राह्मण प्रेम हाथी के दांत की तरह दिखावटी है। असलियत में मायावती का ब्राह्मण प्रेम एक परिवार तक सीमित है। बसपा सुप्रीमो को समझना चाहिए की काठ की हांड़ी बार -बार नहीं चढ़ती । इसे ब्राह्मण समाज  बखूबी समझ चुका है। 

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल चुनाव 2026: अमित शाह ने जारी किया BJP का घोषणा पत्र; रोजगार, महिला सुरक्षा और 7वें वेतन आयोग पर बड़ा दांव

2029 की जंग की हुई शुरुआत: अपनी ही पार्टी के कद्दावर नेता पर भड़के MLA जोरगेवार, मुनगंटीवार को बताया ‘शो-बाज’!

2 दशक बाद नीतीश कुमार की दिल्ली में एंट्री, अब भाजपा भरोसे बिहार! नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज

चंद्रपुर: भाजपा में बयानबाजी तेज, जोरगेवार का मुनगंटीवार पर पलटवार

Is mayawati still left for her manifesto siddharthnath singh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 23, 2021 | 05:26 PM

Topics:  

  • BJP
  • Election Manifesto
  • Mayawati

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.