Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शरद पवार और अजित पवार की लड़ाई में किस पार्टी को होगा फायदा, जानिए क्या है चुनावी समीकरण का इशारा

  • By अनिल सिंह
Updated On: Sep 19, 2023 | 04:09 PM

अजित पवार और शरद पवार

Follow Us
Close
Follow Us:
मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति इस समय उठा पटक के दौर से से गुजर रही है। राज्य की दो बड़ी पार्टियों में फूट देखने को मिली है। ऐसे में अगर बात सिर्फ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की करें तो शरद पवार (Sharad Pawar) और अजित पवार (Ajit Pawar) की लड़ाई में किस पार्टी को फायदा होगा? इस पर चुनावी जानकारों की बहस चल रही है। बीते दिनों अजित पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) पर अपना वर्चस्व होने का दावा किया और शरद पवार से वह अलग हो गए। इसके बाद पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह किसके पास रहेगा इसका फैसला चुनाव आयोग के हाथ में है। 
 
आगामी चुनाव में NCP को होगा नुकसान !
चाचा भतीजे की इस लड़ाई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को आने वाले चुनाव में बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा इस बात का साफ संकेत मिल रहा है और चुनावी जानकारी का भी यही कहना है। महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीट हैं और उसमें अगर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के हिस्से की अगर बात की जाए तो पिछले चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 53 सीट मिली थी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विधानसभा की कुल सीटों के एक तिहाई के हिस्से से भी काफी दूर है। 
 
 
एनसीपी के कठिन है आने वाला समय  
लेकिन 53 सीट भी कम नहीं होती यह चुनावी गणित को बिगाड़ और बना सकती है और ऐसा ही कुछ खेल उद्धव ठाकरे वाले सरकार के गठन में देखने को भी मिला था। वोटिंग परसेंटेज कि अगर बात की जाए और चुनावी जानकारों की अगर बात मानी जाए तो आने वाला समय राष्ट्रवादी कांग्रेस के लिए कठिन साबित होगा। यानी पिछले चुनाव के प्रदर्शन से अगर तुलना की जाए तो आने वाले चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहने वाला है। 
 
 
चाचा भतीजे की लड़ाई में कांग्रेस को होगा फायदा !
चुनावी जानकारी का यह मानना है कि आने वाले सभी चुनावों में शरद पवार और अजित पवार दोनों की ही पार्टी के प्रत्याशी एक दूसरे के सामने होंगे तो ऐसे में इन दोनों की लड़ाई में फायदा तीसरी पार्टी को होगा जानकारों का यह भी मानना है कि अजित पवार और शरद पवार की इस लड़ाई में फायदा कांग्रेस (Indian National Congress) को होगा।
 
सटीक होगा जानकारों का अंदाजा या कुछ और ही होगा नतीजा ? 
क्योंकि जानकारों के मुताबिक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस पार्टी का जन आधार लगभग एक जैसा है। ऐसे में जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में फूट पड़ते मतदाता देख रहे हैं तो उनका विश्वास कांग्रेस के प्रति मजबूत हो रहा है और यह फैक्टर आने वाले चुनाव में नजर भी आ सकता है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी चुनाव में जनता का फैसला क्या होता है? क्या चुनावी जानकारों का अंदाजा सटीक बैठता है या फिर नतीजा कुछ और ही आता है। 
 

सम्बंधित ख़बरें

BMC Election 2026 को लेकर प्रशासन सख्त, 23 निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश

Local Train: अप्रैल से जेएनपीटी तक शुरू होगा वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर, मुंबई लोकल को राहत

Maharashtra: बीएमसी चुनाव को लेकर प्रशासन की कड़ी तैयारी, पुलिस से समन्वय पर जोर

MNS में फूट की खबरों पर संदीप देशपांडे का खंडन, बोले-पार्टी के प्रति निष्ठावान हूं

Indian national congress to get benefit of fight between sharad pawar and ajit pawar nationalist congress party

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 19, 2023 | 04:09 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Mumbai
  • Mumbai News
  • Nationalist Congress Party
  • Sharad Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.