- Hindi News »
- State »
- In The Up Assembly Elections 2022 47 Became Honorable By Spending 47
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में निर्धारित सीमा से 47% खर्च करके बन गए ‘माननीय’
- Written By: प्रभाकर दुबे

लखनऊ: एसोसिएशन फॉंर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच (Uttar Pradesh Election Watch) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Elections 2022) के बाद 403 में से 393 नवनिर्वाचित विधायकों (MLAs) के चुनाव खर्च (Election Expenses) के विवरण का विश्लेषण किया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान विधायकों के लिए चुनाव खर्च की सीमा 40 लाख रुपए थी। इन चुनाव खर्च दस्तावेजों में सार्वजनिक बैठकों और जुलूसों, इलेक्ट्रॉंनिक और प्रिंट मीडिया के माध्यम से प्रचार करना, कार्यकताओं के अभियान पर खर्च, वाहनों का खर्च और अभियान सामग्री पर होने वाले खर्च का विवरण भी शामिल है।
जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 78 के अनुसार चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को चुनाव के परिणाम की घोषणा की तारीख से 30 दिनों के भीतर अपने चुनाव खर्चो की एक प्रतिलिपि सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत करनी होती है। यूपी इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने 10 विधायकों के चुनाव खर्च के शपथपत्र स्पष्ट ना होने के कारण उनका विश्लेषण नहीं किया है।
50 प्रतिशत से कम चुनाव खर्च घोषित किया
यूपी इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने विश्लेषण किए गए 393 में से 222 (56 प्रतिशत) विधायकों ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव खर्च सीमा से 50 प्रतिशत से कम चुनाव खर्च घोषित किया हैं। वहीं उत्तर प्रदेश विधानसभा के 393 विधायकों के चुनाव खर्च घोषणाओं के आधार पर, चुनावों में उनके द्वारा खर्च की गई औसत राशि 18.88 लाख रुपए है जो खर्च सीमा का 47 प्रतिशत हैं । अगर हम औसतन चुनाव खर्च दलवार की बात करे तो बीजेपी के 274 विधायकों का औसतन खर्च 21.08 लाख रुपए (चुनाव खर्च सीमा का 52.7 प्रतिशत) है। सामाजवादी पार्टी के 109 विधायकों का औसत चुनाव खर्च 14.88 लाख रुपए (चुनाव खर्च सीमा का 37.2 प्रतिशत) है, कांग्रेस के 2 विधायकों का औसत चुनाव खर्च 22.66 लाख रुपए ( चुनाव खर्च सीमा का 56.7 प्रतिशत) है और बहुजन समाज पार्टी के 1 विधायक का चुनाव खर्च 9.43 लाख रुपए (चुनाव खर्च सीमा का 23.6 प्रतिशत) है।
सम्बंधित ख़बरें
रात में योगी से 35 मिनट बात…सुबह दोनों डिप्टी CM से मुलाकात, क्या है संघ प्रमुख की ‘सीक्रेट’ मीटिंग्स का सच?
यूपी में भाजपा करा रही सर्वे, इसी आधार पर नेताओं को मिलेगा टिकट, निगेटिव रिपोर्ट आई तो नहीं बनाएगी उम्मीदवार
ओवैसी अब यूपी में करेंगे खेल! अखिलेश यादव के मुस्लिम वोट में लगाएंगे सेंध? बिहार-महाराष्ट्र में दिखा चुके दम
2024 की तर्ज पर 2027 फतह करेगी सपा? अखिलेश यादव ने बिछाई सियासी बिसात, राजधानी के मंथन ने बढ़ाई BJP की टेंशन!
जय कुमार सिंह ने किया सबसे अधिक खर्च
चुनाव में अधिकतम खर्च घोषित करने वाले शीर्ष 3 विधायकों की बात करें तो अपना दल (सोनेलाल) के जय कुमार सिंह है जो जनपद फतेहपुर के बिन्दकी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं जिन्होंने कुल चुनाव खर्च का 90 प्रतिशत पैसा चुनाव में खर्च किया हैं। दूसरे स्थान पर जनपद जौनपुर के शाहगंज निर्वाचन क्षेत्र के रमेश है, उन्होंने ने भी 90 प्रतिशत पैसा चुनाव में खर्च किया है। वहीं तीसरे स्थान पर चन्दौली के सैयदराजा निर्वाचन क्षेत्र के सुशील सिंह है जिन्होंने 89 प्रतिशत कुल खर्च सीमा का किया है।
स्टार प्रचारकों पर नहीं किया गया कोई खर्च
यूपी इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स विश्लेषण किए गए 393 में से 319 (81 प्रतिशत) विधायकों ने घोषणा की है कि उन्होंने स्टार प्रचारकों के साथ सार्वजनिक बैठकों, जुलूसों आदि पर धन खर्च किया है और 74 (19 प्रतिशत) विधायकों ने घोषणा की है कि उन्होंने स्टार प्रचारकों के साथ सार्वजनिक बैठकों, जुलूसों आदि पर कोई धन खर्च नहीं किया है। यूपी इलेक्शन वॉच द्वारा विश्लेषण किए गए 393 में से 374 (88 प्रतिशत) विधायकों ने घोषणा की है कि उन्होंने स्टार प्रचारकों के बिना सार्वजनिक बैठकों, जुलूसों आदि पर धन खर्च किया है और 46 (12 प्रतिशत) विधायकों ने घोषणा की है कि उन्होंने स्टार प्रचारकों के बिना सार्वजनिक बैठकों, जुलूसों आदि पर कोई धन खर्च नहीं किया है। 254 (65 प्रतिशत) विधायकों ने घोषणा की है कि उन्होंने इलेक्टॉनिक/प्रिंट मीडिया के माध्यम से प्रचार पर धन खर्च किया है और 139 (35 प्रतिशत) विधायकों ने घोषणा की हैं कि उन्होंने इलेक्ट्रानिक प्रिंट मीडिया के माध्यम से प्रचार पर कोई धन खर्च नहीं किया जाएगा।
इस तरह का खर्च प्रस्तुत करना सोचने की बात
यूपी इलेक्शन वॉच मुख्य संयोजक संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में चुनकर आए माननीय विधायकों ने अपनी निधार्रित खर्च सीमा से 47 प्रतिशत खर्च करके चुनाव जीत लिया है। एडीआर के विश्लेषण में यह निकलकर आया कि हम सब जानते है कि चुनाव किस कदर महंगे हो रहे हैं और चुनावों में बेतहाशा खर्च होता है यह सब जानते हुए भी लोकतंत्र में इस तरह का खर्च प्रस्तुत करना सोचने की बात है।
In the up assembly elections 2022 47 became honorable by spending 47
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PMमुस्लिम MLA की तारीफ में तराना…हिंदू नेताओं पर साधा निशाना, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का BJP पर नया हमला
Feb 19, 2026 | 09:46 PMक्या है PM मोदी का ‘मानव’ विजन? एआई समिट में प्रधानमंत्री ने बताया भारत का नया तकनीकी रोडमैप-VIDEO
Feb 19, 2026 | 09:46 PMवर्धा: 102 एम्बुलेंस चालकों की 23 फरवरी से हड़ताल की चेतावनी, ठप हो सकती हैं आपातकालीन सेवाएं
Feb 19, 2026 | 09:46 PMआडगांव क्षेत्र के बली मंदिर के पास हुआ हादसा, पोते की मौत, दादी गंभीर रूप से घायल
Feb 19, 2026 | 09:45 PMT20 WC Super-8: भारत के ग्रुप में शामिल हुई दुनिया की सबसे खतरनाक टीमें, अब होगा ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ का असली घमासान
Feb 19, 2026 | 09:44 PMरिलीज होते ही छाया ‘जस्टिन बीबर’, एल्विश यादव-ईशा मालवीय की केमिस्ट्री ने जीता दिल, गाने को मिले इतने व्यूज
Feb 19, 2026 | 09:40 PMवीडियो गैलरी

India AI Impact Summit: AI मानव इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव; पीएम मोदी बोले- भविष्य संवारने की है बड़ी जिम्मेदारी
Feb 19, 2026 | 01:57 PM
‘एआई समिट है या झुग्गी-झोपड़ी का माहौल?’ अव्यवस्था और डेटा चोरी पर भड़के पप्पू यादव, जानें क्या कहा
Feb 19, 2026 | 01:51 PM
वाराणसी की बकरा मंडी में बवाल: ‘अधिकारी’ बनकर आए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को भीड़ ने खदेड़ा, देखें वीडियो
Feb 19, 2026 | 01:45 PM
चीनी रोबोट का ‘स्वदेशी’ मुखौटा उतरा! गलगोटिया यूनिवर्सिटी समिट से बाहर, जानें यूनिट्री Go2 का पूरा सच
Feb 18, 2026 | 10:10 PM
AI Impact Summit 2026: जब रोबोट ने लगाए ठुमके तो थमी रह गईं नजरें, देखें भविष्य की तकनीक का जलवा-VIDEO
Feb 18, 2026 | 10:06 PM
वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, जर्जर भवनों पर चला नगर निगम का पंजा; पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
Feb 18, 2026 | 10:01 PM














