Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में CSMT पर लोकल ट्रेन पटरी से उतरी, हार्बर लाइन पर रेल सेवा प्रभावित

  • By मनोज पांडे
Updated On: May 02, 2024 | 12:45 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) के पास एक खाली लोकल ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना के एक दिन बाद गुरुवार सुबह के व्यस्त समय में हार्बर लाइन में रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। मध्य रेलवे (CR) ने बताया कि सीएसएमटी स्टेशन के पास जिस स्थान पर तीन दिन में रेलगाड़ी के पटरी से उतरने की दो घटनाएं हुईं वहां रेलगाड़ी की गति को 10 किलोमीटर प्रति घंटे पर सीमित रखने का नियम लागू किया गया है।

सीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने कहा, सीएसएमटी के ठीक बाहर क्रॉसओवर पॉइंट पर जहां पटरी से उतरने की घटना हुई, वहां गति 10 किमी प्रति घंटे से अधिक रखने पर प्रतिबंध लगाया गया है। हार्बर लाइन पर उपनगरीय सेवाओं में देरी इसी के कारण हुई। मध्य रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार धीमी गति से रेलगाड़ियों के संचालन के कारण लोकल ट्रेन अपने सामान्य समय से 25- 30 मिनट की देरी से चल रही हैं।

यात्रियों ने हालांकि कम से कम 45-50 मिनट की देरी की बात कही। नवी मुंबई के एक यात्री ने कहा, ट्रेन स्टेशन के साथ-साथ बाहरी इलाकों में भी कई बार देर तक खड़ी रही। वडाला रोड स्टेशन से स्थिति और खराब हो गई। ट्रेन को वहां से मस्जिद स्टेशन तक पहुंचने में भी लगभग एक घंटे का समय लगा जबकि बीच में केवल चार स्टेशन हैं। हार्बर लाइन पर रोजाना करीब 10 लाख यात्री सफर करते हैं।

गौरतलब हो कि इससे पहले 29 अप्रैल को भी मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की हार्बर लाइन पर एक लोकल ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया था, जिससे तकरीबन तीन घंटे से अधिक समय तक रेल सेवाएं प्रभावित रहीं। घटना उस वक्त हुआ जब घटना उस समय हुई जब पनवेल से आ रही एक ट्रेन ने करीब 11 बजकर 35 मिनट पर सीएसएमटी पर प्रवेश किया। उसके बाद ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया था।

Harbour train derails again near csmt during trial run

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 02, 2024 | 12:45 PM

Topics:  

  • Train Derail

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.