Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शादी में दूल्हे की ‘शेरवानी’ को लेकर मारपीट, जानें क्या है पूरा मामला

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: May 09, 2022 | 12:38 PM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

भोपाल: मध्य प्रदेश के धार जिले में एक दूल्हे द्वारा विवाह में शेरवानी पहने जाने को लेकर उसका और दुल्हन के रिश्तेदारों के बीच विवाद हो गया जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के साथ कथित तौर पर मारपीट की और पथराव किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के मंगबेड़ा गांव में हुई जब दुल्हन के रिश्तेदारों ने आदिवासी परंपरा के अनुसार दूल्हे को ‘शेरवानी’ के स्थान पर ‘‘ धोती-कुर्ता” पहन कर विवाह की रस्में पूरी करने को कहा।  

धामनोद थाना प्रभारी सुशील यदुवंशी ने बताया कि धार शहर निवासी सुंदरलाल ने अपने विवाह में शेरवानी पहन रखी थी जबकि दुल्हन के रिश्तेदारों ने जोर देकर कहा कि विवाह की रस्में धोती कुर्ते में की जाएं। उन्होंने कहा कि इसको लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हो गई और बाद में दोनों पक्ष आपस में मारपीट पर उतर आए। अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों के लोगों ने बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया है।   

हालांकि दूल्हे ने बाद में पत्रकारों से कहा कि दुल्हन के परिवार के साथ उसका कोई विवाद नहीं था उसने दावा किया कि दुल्हन के कुछ रिश्तेदार हमला करने वालों में शामिल थे। दूल्हे ने कहा, ‘‘ विवाद पोशाक को लेकर शुरू हुआ। मैं केवल उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई चाहता हूं जो मारपीट और पथराव में शामिल थे।”  घटना के बाद महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोग धामनोद थाने पहुंचे और वहां धरना दिया। थाने में कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि दुल्हन के रिश्तेदारों ने उन पर पथराव किया जिससे कुछ लोग घायल हो गए।   पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बाद में शनिवार को दूल्हा व दुल्हन के परिजन धार शहर पहुंचे और शादी की रस्में पूरी कीं। (एजेंसी)

सम्बंधित ख़बरें

Rajinikanth का बड़ा ऐलान, खत्म हुई ‘Jailer 2’ की शूटिंग, अब जल्द आएगी फिल्म की रिलीज डेट

दिल्ली कैपिटल्स के लिए Sameer Rizvi ने खेली विस्फोटक पारी, ऐसा करने वाले बने तीसरे बल्लेबाज

Sushant Singh Rajput का AI ‘राम’ अवतार वायरल, फैंस हुए इमोशनल, बोले- इससे बेहतर कोई नहीं

’48 घंटे में डील करो या अंजाम…’, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी फाइनल वॉर्निंग; दुनिया की सांसें थमीं

Grooms fight over sherwani in marriage know what is the whole matter

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 09, 2022 | 12:38 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.