Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने की यूपी विधानसभा में हुए बदलावों की सराहना

  • By अनिल सिंह
Updated On: Oct 19, 2023 | 06:06 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के विशेष आमंत्रण पर राजस्थान के राज्यपाल (Governer of Rajsthan) कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) कई वर्षों बाद गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा पहुंचे। यहां उन्होंने विधानसभा (UP Assembly) में हुए बदलावों (Changes) को देखा और सराहना (Praised) की ।

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र कई वर्षो बाद उत्तर प्रदेश की विधानसभा जब पहुंचे तो विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

इसके बाद मिश्र यहां लगभग एक घंटे से अधिक उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने पूरी विधानसभा का भ्रमण किया और विधानसभा के पुराने स्वरूप को याद करते हुए यहां हुए बदलाव की सराहना की।

इस मौके पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने सभा मंडप, सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष के लिए बनाई गयी आधुनिक लाबी, नवीनीकृत गलियारों, सेल्फी प्वाइंट का भी भ्रमण किया। जहां पर विधान सभा में स्थापित किए गए महापुरूषों के तैल चित्रों आदि को देखा। 

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने राज्यपाल कलराज मिश्र को बताया कि 18वीं विधान सभा में कई सदस्य पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, इंजीनियर्स, शोध धारक एवं विधि स्नातक सदस्य के रूप में निर्वाचित होकर आए हैं।

महाना ने राज्यपाल कलराज मिश्र सभा मण्डप के बारे में  जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश की विधानसभा में जो सूचनाएं शासन से अथवा मा0 विधायकों के माध्यम से सदन में आती हैं उन्हें आनलाइन किया गया है। 

साथ ही सदन में जो भी कार्यवाही सदन के पटल पर रखी जाती हैे, उनको भी ई-बुक पर आनलाइन संचालित किया जा रहा है। उ0प्र0 विधान सभा पेपरलेस है और यहां पर ई-विधान की योजना लागू की जा चुकी है।

महाना ने उन्हें यह भी बताया कि विधानसभा में नई व्यवस्थाएं लागू होने के बाद छात्र छात्राएं व्यापारी और विधायकों के परिजन विधानसभा देखने आ रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं प्रमुख सचिव विधान सभा सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।

Governer of rajsthan kalraj mishra praised the changes in up assembly

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 19, 2023 | 06:06 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.