Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोवा: लोगों को ईसाई धर्म अपनाने का लालच देना पड़ा भारी, पादरी और उसकी पत्नी गिरफ्तार

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: May 27, 2022 | 11:01 AM

Representative Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

पणजी: गोवा में लोगों को नकदी देने तथा उनकी बीमारियों के इलाज का वादा कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए फुसलाने के आरोप में पुलिस ने एक पादरी और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मापुसा पुलिस थाने के अधिकारी के मुताबिक, दो व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग शिकायत दर्ज कराने के बाद पादरी डोमनिक डिसूजा और उनकी पत्नी जोन को बृहस्पतिवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने अपनी शिकायत में पादरी और उनकी पत्नी पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि दंपति के खिलाफ दो अलग-अलग प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गईं हैं। पादरी और उनकी पत्नी उत्तरी गोवा के सालिगाओ गांव में सक्रिय थे, जो राजधानी पणजी से करीब 20 किलोमीटर दूर है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ पादरी और उनकी पत्नी पर धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर दुर्भावनापूर्ण कृत्यों में शामिल होने के आरोप के अलावा औषधि और चमत्कारिक उपचार  (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

पुलिस को शिकायत मिली थी कि दंपति लोगों को नकद या लंबी बीमारी का उपचार करने सहित अन्य वादों का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए कह रहे थे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी दंपति को शुक्रवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस आगे की जांच के लिए उनकी हिरासत की मांग करेगी। (एजेंसी)

Goa people had to be tempted to convert to christianity the priest and his wife arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2022 | 11:01 AM

Topics:  

  • Goa
  • Goa Crime

सम्बंधित ख़बरें

1

सांखली के ग्रामीण इलाकों से जुड़ेगा पणजी, गोवा के सीएम ने KTC बस को दिखाई हरी झंडी

2

बुढ़ापे से पहले देश की इन शानदार जगहों पर जरूर करें ट्रिप, नहीं तो होगा पछतावा

3

जन्मदिन विशेष: वो भारतीय क्रिकेटर जिसे कहा गया बल्लेबाजी की रीढ़, 70 के दशक में किया था कमाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.