Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बप्पा के स्वागत की तैयारी शुरू, मुंबई के ‘इस’ मंडल ने कराया 360 करोड़ का इंश्योरेंस

  • Written By: काजल चोपड़े
Updated On: Sep 12, 2023 | 12:13 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में गणेशोत्सव बड़ी धूम धाम के साथ मनाया जाता है। 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2023) है। इस दिन का भक्त साल भर से इंतजार करते है। वहीं, बप्पा के आगमन के एक महीने पहले से ही उनके स्वागत की तैयारियां शुरू हो जाती है। भक्त अपने प्रिय आराध्य की आराधना के लिए पूरे जोश के साथ स्वागत में जुटे हैं। वहीं गणेश पंडालों में बप्पा की विशालकाय प्रतिमा भी सज-धजकर तैयार है। 

गणेशोत्सव (Ganesh Chaturthi 2023) के दौरान भक्त सार्वजनिक पंडालों में हजारों की संख्या में आते हैं। बड़ी संख्या में लोग एक साथ इकठ्टा होने पर अब सार्वजनिक पंडाल ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ लोगों की जिंदगियों के लिए इंश्योरेंस (Insurance Cover) करने का फैसला किया है। हर साल मुंबई के मशहूर लालबाग के राजा गणपति मंडल इंश्योरेंस कवर करता है। लेकिन, इस बार मुंबई के फेमस किंग सर्कल GSB सेवा मंडल ने इस बार 360 करोड़ रुपए का इंश्योरेंस कवर लिया है।

इसमें बप्पा के सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर पर्सनल एक्सीडेंट तक का कवर शामिल है। साथ ही इसमें मंडल के स्वयंसेवक पुजारी और बावर्ची जैसे लोग शामिल हैं और ये सरकारी जनरल इंश्योरेंस कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस के द्वारा इंश्योरेंस कवर दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

वायरल क्लिप से बड़ा खुलासा: अवैध उत्खनन रोकने के नाम पर कथित रिश्वत, विभागीय जांच शुरू

मुलुंड मेट्रो हादसा: MMRDA ने ठेकेदार पर ठोंका 5 करोड़ का जुर्माना, ब्लैकलिस्ट होगा राजवी मिलन इंफ्रा?

क्रांति चौक में हड़कंप: संजय केनेकर के कार्यालय में मिला संदिग्ध बैग, एयर गन बरामद

मंत्री पद क्या चाटने के लिए है? भूखंड मामले में गणेश नाईक ने क्यों लिया एकनाथ शिंदे का नाम, बोले- शर्म आती है

  1. ₹38.47 करोड़: सभी जोखिम बीमा पॉलिसी विभिन्न प्रकार के जोखिमों को कवर करती है जिसमें सोना,चांदी और आभूषण शामिल हैं।
  2. ₹2 करोड़: भूकंप, आग और विशेष जोखिम पॉलिसी में फर्नीचर, फिक्स्चर और फिटिंग, कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरे, क्यूआर स्कैनर, बर्तन, जैसे प्रतिष्ठान शामिल हैं।
  3. ₹30 करोड़: पब्लिक लाइबलिटी कवर जिसमें पंडाल, स्टेडियम, श्रद्धालु आदि शामिल।
  4. ₹289.50 करोड़: स्वयंसेवकों, आचार्यों, रसोइयों, गाड़ियों, चप्पल स्टॉल श्रमिकों, वैलेट पार्किंग व्यक्तियों, सुरक्षा गार्डों आदि के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर।
  5. ₹43 लाख: आयोजन स्थल पर Standard Fire & Special Peril Policy।

वहीं, दूसरी ओर मुंबई के मशहूर लालबाग के राजा गणपति मंडल ने भी इस बार अपने बप्पा और उनके भक्तों के लिए 26।54 करोड़ का इंश्योरेंस कवर लिया है

  1. ₹12 करोड़ का पर्सनल एक्सीडेंट कवर जिसमें श्रद्धालु, स्वयंसेवक आदि शामिल है।
  2. ₹7.04 करोड़ का सभी जोखिम बीमा पॉलिसी विभिन्न प्रकार के जोखिमों को कवर करती है जिसमें सोना,चांदी और आभूषण शामिल हैं।
  3. ₹5 करोड़ का थर्ड पार्टी लायबिलिटी के लिए है।
  4. ₹2.50 करोड़ का पब्लिक लाइबलिटी कवर जिसमें पंडाल, स्टेडियम, श्रद्धालु आदि शामिल है।

Ganesh chaturthi 2023 maharashtra ready to welcome lord ganesha with insurance cover for security of idols

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 12, 2023 | 12:13 PM

Topics:  

  • Insurance Cover
  • Lord Ganesha
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.