Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सतारा में सनसनी, एक ही घर में मिले चार लोगों के शव, हत्या या आत्महत्या?

  • Written By: काजल चोपड़े
Updated On: Jul 21, 2023 | 03:32 PM

फाइल फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

सतारा : महाराष्ट्र (Maharashtra) के सतारा (Satara) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। पाटन तालुका के सनबुर में गुरुवार रात एक ही परिवार के चार सदस्यों के उनके ही घर में शव (Dead Bodies) मिले है। इस घटना से पूरे इलाके में खलबली मच गई है। मृतकों में मां, पिता, भाई, बहन शामिल हैं। यह हत्या है कि, आत्महत्या इस बात अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 

मिली जानकारी के मुताबिक, सनबूर तालुका पाटन के रहने वाले आनंद पांडुरंग जाधव (उम्र 75 वर्ष), पत्नी सुनंदा आनंद जाधव (उम्र 65), बेटा संतोष आनंद जाधव (उम्र 45) और विवाहित बेटी पुष्पलता प्रकाश धस इन चारों को मृत अवस्था में पाया गया।

बता दें कि, आनंद जाधव कुछ दिनों से बीमार थे। उनका इलाज किया जा रहा है। उन्हें गुरुवार को कृष्णा अस्पताल कराड में स्थानांतरित कर दिया गया। बाद में शाम को उन्हें वहां से डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्हें सनबूर स्थित उनके घर पर रात में ऑक्सीजन की सुविधा दी गई। लाइट नहीं थी तो जनरेटर की व्यवस्था की गयी। आनंद जाधव के साथ यहां उसकी पत्नी, बेटा-बेटी और वह खुद समेत चार लोग थे।

सम्बंधित ख़बरें

योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाना लक्ष्य, महाराजस्व अभियान पर जिलाधिकारी आंचल गोयल का बड़ा बयान

समृद्धि महामार्ग पर सनसनीखेज वारदात, धारदार हथियार दिखाकर कार रोकी, यात्रियों से लूट

सामने आएगा आर्थिक सर्वेक्षण, CM पेश करेंगे बजट, रिपोर्ट से साफ होगा सरकार का रोडमैप

कांग्रेस-ठाकरे गुट संग शरद पवार की दिल्ली वापसी तय, सुप्रिया सुले ने किया ऐलान

विवाहित पुत्री पुष्पलता धस के बेटे ने रात में उनसे फोन पर संपर्क किया। शुक्रवार की सुबह फिर उसने फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन जब किसी ने फोन नहीं उठाया, तो उसने पड़ोसियों से घर पर संपर्क कर पूछताछ करने को कहा। पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खटखटाया। लेकिन, जब सामने से कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने दरवाज़े का हैंडल तोड़ दिया. पड़ोसियों ने अंदर देखा तो चार लोग बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े थे।

इस घटना का कारण अभी भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कराड भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण पता चलेगा।

Four dead bodies found in one house in satara including father son mother daughter

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2023 | 03:32 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Satara Crime

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.