Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ढाबा-रेस्टोरेंट में महंगा होगा खाना, कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से व्यापारी परेशान

  • By अनिल सिंह
Updated On: Feb 01, 2024 | 07:48 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महंगाई बुढ़ापे की तरह बढ़ती जा रही है, लेकिन केंद्र-राज्य सरकार का इस पर कोई ध्यान नहीं है। देश के बजट के दिन तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 15 रुपए का इजाफा कर रेस्टोरेंट-ढाबों वालों का बजट बिगाड़ दिया है। मुंबई में गैस सिलेंडर की कीमत 1723.50 रुपए हो गई है. हालांकि गृहणियों के लिए राहत भरी खबर है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने से होटल रेस्टोरेंट में खाना पीना महंगा हो सकता है। क्योंकि होटल रेस्त्रां में कमर्शियल गैस सिलेंडर का ही इस्तेमाल किया जाता है। 

होटल-रेस्टोरेंट व्यवसायी परेशान  
होटल-रेस्टोरेंट व्यवसाय से जुड़े लोगों को मुनाफे के साथ-साथ बिक्री को भी बनाए रखने के लिए फिर से प्राइस एडजस्टमेंट करना पड़ सकता है। ढाबा और होटल मालिकों का कहना है कि अब खाने की चीजों के दाम बढ़ाना हमारी मजबूरी है। दाम बढ़ेंगे तो लोगों का आना और भी कम हो जाएगा। तेल, मसालों के साथ ही तमाम चीजें कई गुनी महंगी पहले ही हो चुकी हैं।  धंधा चौपट होने से अब आखिर कैसे बचा जाए। कारोबारियों का कहना है कि महंगाई ने जीना मुहाल कर रखा है। अब तक तो होटल-रेस्टोरेंट के कारोबार से किसी तरह बस घर ही चल पा रहा था। महंगाई की नई मार से अब घर चलाना भी मुश्किल हो जाएगा। इससे होटल इंडस्ट्री वाले को बहुत नुकसान हो रहा है। 

एक साल में 5 बार बढ़े दाम
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में पिछले साल से अब तक 5 बार इजाफा हो चुका है। लेकिन होटल इंडस्ट्री वाले अपने होटल के मेन्यू को बार-बार नहीं बढ़ा सकते है। सरकार को सबका ध्यान रखकर कीमतों में बढ़ोतरी करनी चाहिए। बचत न होने से होटल व कर्मचारियों का खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा है। (ज़मीर कुरैशी-ऑनर यूनिक फैमली रेस्टोरेंट)

मध्यम वर्गीय परिवारों का रेस्टोरंट में जाना मुश्किल 
छोटे-मोटे फंक्शन और पार्टी के लिए हम रेस्टोरेंट-ढाबों पर खाना खाने जाते है. लेकिन अब लगता है कि रेस्टोरंट में खाना भी महंगा होगा और पहले से ज्यादा बिल चुकाना पड़ेगा। होटल-रेस्टोरेंट में खाना गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए मुश्किल हो जाएगा। (मुमताज़ खान-गृहणी-मीरा रोड)

Food prices in restaurants will increase due to budget 2024

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 01, 2024 | 07:48 PM

Topics:  

  • Budget 2024

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.