Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP में अर्थव्यवस्था की रफ्तार को बढ़ाएंगे एक्सप्रेस-वे

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: Mar 29, 2022 | 06:31 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) अपने दूसरे कार्यकाल में यूपी (UP) को देश में नंबर एक बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसको मूर्तरूप देने में एक्सप्रेस-वे (Expressway ) की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए योगी सरकार (Yogi Govt.) ने अपने पहले कार्यकाल से ही प्रयास शुरू कर दिए थे। बीजेपी (BJP) ने अपने संकल्प पत्र में एक्सप्रेस-वे के निर्माण को प्राथमिकता पर रखा है। ये एक्सप्रेस-वे केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास की जीवन रेखा बनेंगे। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पहले कार्यकाल में निरंतर प्रयास किए हैं, जिसका परिणाम यह है कि आज उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। योगी सरकार कनेक्टिविटी को अर्थव्यवस्था के विकास के लिए जरूरी मानते हुए अपने पहले ही कार्यकाल में ही एक्सप्रेस-वे के निर्माण को गति प्रदान की। कोरोना जैसी महामारी के कारण उत्तर प्रदेश समेत पूरा देश दो साल तक प्रभावित रहा, बावजूद इसके कुशल प्रबंधन से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा कर लिया गया। 

सम्बंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश को मिलेगा तीसरा डिप्टी सीएम? सूबे की सियासी फिजाओं में गूंजा नया समीकरण, VIDEO में समझें कहानी

भारत में कब बनेगा मुस्लिम प्रधानमंत्री? 16 साल पहले राहुल गांधी ने दिया था जवाब, अब फिर वायरल हो रहा VIDEO

अंततः विवादित मनोनीत नगरसेवक ने अपने पद से दिया इस्तीफा, भाजपा की हुई तीखी आलोचना

जिसे हराया, उसी को टिकट! अमरावती मनपा चुनाव में कांग्रेस से आए नेता को भाजपा ने दिया मौका, कार्यकर्ता नाराज

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का काम लगभग 90 % पूरा हो चुका 

योगी सरकार का दूसरे कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में देश के सबसे बड़े एक्सप्रेस-वे नेटवर्क के निर्माण को रिकॉर्ड समय में पूरा करने का लक्ष्य है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस का काम लगभग 90 फीसदी पूरा हो चुका है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे जल्द ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। गंगा एक्सप्रेस-वे, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ेगी, उसका भी काम कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रहा है। गंगा एक्सप्रेस-वे की लंबाई 594 किमी होगी। इसके लिए भी कार्यवाही तेजी से जारी है।

लोगों को उपलब्ध होगा रोजगार

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे और बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे का काम भी युद्धस्तर पर जारी है। प्रदेश सरकार एलिवेटेड कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी पूरा कराने के लिए प्रतिबद्ध है। एक्सप्रेस-वे बनने से आवागमन और माल ढुलाई लोगों के लिए सुगम हो जाएगा। प्रदेश सरकार एक्सप्रेस-वे के विकास के साथ ही उसके अगल-बगल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी बनवा रही है, ताकि अर्थव्सवस्था को गति मिले और लोगों को रोजगार उपलब्ध हो।

Expressway will increase the pace of economy in up

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 29, 2022 | 06:31 PM

Topics:  

  • BJP
  • CM Yogi Adityanath
  • Gorakhpur Link Expressway

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.