Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आगरी महोत्सव 2023 में पहुंचे एकनाथ शिंदे, बदलापुर के विकास का दिया भरोसा, कलाकारों ने जीता जनता का दिल

  • By अनिल सिंह
Updated On: Dec 27, 2023 | 03:02 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
  • सीएम बोले- बदलापुर शहर के विकास के लिए निधि की कमी नहीं होने दी जाएगी 
  • सोमवार की शाम अटल संध्या व आगरी महोत्सव के कारण बदलापुर वासियों के लिए रही यादगार शाम 
  • सोनू निगम, नेहा कक्कड़ व रोहनप्रीत सिंह के परफार्मेन्स के कायल हुए बदलापुर के लोग
कमर काजी@नवभारत 
बदलापुर: सोमवार की रात बदलापुर (Badlapur) वासियों के लिए यादगार रात साबित हुई, गांव से शहर बने इस बदलापुर के लोगों ने क्रिसमस की शाम से रात 12 बजे तक हिंदी गीत संगीत के तीन बड़े कलाकारों क्रमशः सोनू निगम, नेहा कक्कर व हरप्रीत सिंह के परफार्मेन्स को शहर में ही लाइव देखा, इन बड़े स्टारों के शहर में ही भव्य स्तर के आगरी महोत्सव कार्यक्रम (Aagri Mahotsav 2023) आयोजित होने से मानो बदलापुर एक रात के किसी महानगर से कम नहीं लग रहा था। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) व केंद्रीय राज्यमंत्री कपिल पाटिल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 
 
वामन म्हात्रे फाउंडेशन आयोजित आगरी महोत्सव समापन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में हुआ। शिंदे रात करीब 11- 30 बजे महोत्सव में पहुंचे, प्रसिद्ध गायिका नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने बदलापुर वासियों को चार घंटे तक मंत्रमुग्ध किया और उनकी धुनों पर नृत्य किया। सिंह के मराठी गाने ‘धागाला लागली कल’ पर वह दर्शकों के बीच गए और उनकी धुनों पर नाचने लगे। इस आयोजन के मौके पर बदलापुरवासियों में युवाओं का खासा उत्साह देखने को मिला। 
 
 
आगरी महोत्सव का आयोजन शिवसेना के शहर प्रमुख और पूर्व नपा अध्यक्ष वामन म्हात्रे ने किया था। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उपस्थित थे। इस समय मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि बदलापुर शहर के विकास के लिए धन की किसी भी तरह से कमी नहीं होने दी जाएगी क्योंकि मैं आप लोगों का अपने हक का मुख्यमंत्री हूं और एक साधारण कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री बना हूं। महोत्सव के दौरान हरप्रीत सिंह और नेहा कक्कड़ को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया है। साथ ही इस अवसर पर आगरी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य व सफलता अर्जित करने वालों को भी सम्मानित किया गया। 

सम्बंधित ख़बरें

डालते समय कोई गड़बड़ी की तो… ये क्या बाेल गए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, राज्य में आया सियासी तूफान

शिंदे के गढ़ में शिवसेना की बढ़ी टेंशन, बागियों ने ठोकी निर्दलीय ताल, मंत्री सरनाईक ने दी चेतावनी

Thane: कुलगांव-बदलापुर में शिवसेना, भाजपा और राकांपा के लिए मनोनीत सदस्य की जंग

वरली डोम से Eknath Shinde का करप्शन सम्राटों पर तीखा हमला, बोले- जिधर टेंडर, उधर सरेंडर”

Eknath shinde assured development of badlapur in aagri mahotsav 2023

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 27, 2023 | 03:02 PM

Topics:  

  • Badlapur
  • Eknath Shinde

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.