- Hindi News »
- State »
- Eds Big Action In Patra Chaul Case Shiv Sena Leader Sanjay Raut Detained
पात्रा चौल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए शिवसेना नेता संजय राउत
- Written By: रवि शुक्ला

मुंबई: पात्रा चौल मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत को हिरासत में ले लिया गया है। करीब नौ घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया है। ईडी राउत को मुंबई स्थित जोनल हेडक्वार्टर ले जाया जा रहा है। सुबह सात बजे से जांच एजेंसी राउत के आवास पर पहुंची और की छानबीन कर रही थी। ईडी ने राउत पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगते हुए यह कार्रवाई की।
खुद को नायक पेश करने की कोशिश
हिरासत में लिए जाने के बाद संजय राउत ने अपने समर्थको और शिवसैनिकों के सामने खुद को नायक और हीरो की तरह पेश किया। घर से निकलने के बाद पहले तो उन्होंने हाथ हिलाकर अपने समर्थको का अभिवंदन किया। इसी के साथ गले में भगवा झंडा हिलाकर और अपनी कार से बाहर निकलकर यह बताने की कोशिश की वह बालासाहेब के शिवसैनिक हैं और वह किसी से नहीं डरते। इस दौरान उनके भाई सुनील राउत भी मौजूद रहे।
ED officials take Shiv Sena leader Sanjay Raut along with them after detaining him post conducting raids at his residential premises in Mumbai. Party workers present at the spot pic.twitter.com/6Jubs44s4k — ANI (@ANI) July 31, 2022
सुनील राउत ने की पुलिस वालों से धक्का-मुक्की
ईडी की रेड के दौरान पुलिस और संजय राउत के विधायक भाई सुनील राउत के बीच धक्का-मुक्की हो गई। संजय राउत के हिरासत लिए जाने के बाद आवास से बाहर निकले। सुनील राउत घर का गेट खोलना चाहते थे और अपने समर्थको को अंदर बुलाना चाहते थे। जिसे पुलिस कर्मियों ने मानने से इनकार कर दिया। इसी को लेकर विधायक राउत पुलिस वालो से भीड़ गए।
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन प्रहार: मुर्तिजापुर पुलिस की कार्रवाई, 2.45 लाख कीमत के 5 बैल बरामद
नाबालिग को बहलाकर ले जाने वाला आरोपी 6 माह बाद गिरफ्तार, अकोला पुलिस की कारवाई
ऑपरेशन प्रहार: अकोट ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.04 लाख की अवैध शराब जब्त
भंडारा: रेत माफिया पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; पालांदुर-दिघोरी में 36 लाख का माल जब्त, वाहन कब्जे में
11 करोड़ की संपत्ति कर चुकी है जब्त
इसके पहले ईडी ने राउत परिवार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए संजय राउत की नौ करोड़ और उनकी पत्नी के नाम वाली 2 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है। राउत लगातार खुद को इस मामले से उनका कोई संबंध नहीं है। उनका कहना है कि, पात्रा चौल कहा हैं यह तक नहीं मालुम।
समर्थकों की भारी भीड़
राउत के आवास पर ईडी की रेड होने की खबर मिलते ही सुबह से बड़ी संख्या में समर्थन जमा हुए हैं। जिसको देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। राउत की गिरफ़्तारी को लेकर कई समर्थकों ने नारे लगाते हुए हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।
Mumbai: Police personnel deployed outside the residence of Shiv Sena leader Sanjay Raut. He has been detained by the ED after raids were conducted at his residence in connection with Patra Chawl land scam case pic.twitter.com/8iG2a49V6l — ANI (@ANI) July 31, 2022
क्या है मामला?
मामला मुंबई के गोरेगांव इलाके में पात्रा चॉल से जुड़ा है। यह महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवेलपमेंट अथॉरिटी का भूखंड है। इसमें करीब 1034 करोड़ का घोटाला होने का आरोप है। इस केस में संजय राउत की नौ करोड़ रुपये और राउत की पत्नी वर्षा की दो करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त हो चुकी है। आरोप है कि रीयल एस्टेट कारोबारी प्रवीण राउत ने पात्रा चॉल में रह रहे लोगों से धोखा किया। एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को इस भूखंड पर 3000 फ्लैट बनाने का काम मिला था। इनमें से 672 फ्लैट पहले से यहां रहने वालों को देने थे। शेष एमएचएडीए और उक्त कंपनी को दिए जाने थे, लेकिन वर्ष 2011 में इस विशाल भूखंड के कुछ हिस्सों को दूसरे बिल्डरों को बेच दिया गया था।
Eds big action in patra chaul case shiv sena leader sanjay raut detained
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विराट कोहली ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, बने नंबर-1, इस मामले में ‘किंग’ की बादशाहत बरकरार
Apr 05, 2026 | 10:01 PMनागपुर में सनसनी, शोभायात्रा से लापता 14 साल के अथर्व की गला घोंटकर हत्या; बोरे में बंद मिला शव- VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:59 PMबारामती में सियासी जंग, सुनेत्रा के सामने कांग्रेस का दांव, आकाश मोरे को बनाया उम्मीदवार
Apr 05, 2026 | 09:54 PM‘मां का सम’ ओटीटी पर रिलीज, मोना सिंह की इमोशनल सीरीज में दिखेगा रिश्तों और गणित का अनोखा संगम
Apr 05, 2026 | 09:53 PMचिन्नास्वामी में आया पाटीदार और टिम डेविड के नाम का तूफान, CSK के सामने बना डाला 250 रन का विशाल स्कोर
Apr 05, 2026 | 09:50 PMबंगाल चुनाव: एयरपोर्ट पर भी दिखे PM Modi एक्टिव, कार्यकर्ताओं से पूछा चुनावी मिजाज; आप भी देखिए VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:49 PMइंडियन नेवी अग्निवीर (म्यूजिशियन) 2026 भर्ती: 10वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका
Apr 05, 2026 | 09:32 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM














