Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शराब पीना सेहत के लिए नुकसानदेह लेकिन महाराष्ट्र सरकार का फैसला किसानों के हित में : मंत्री राजेश टोपे

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Feb 01, 2022 | 07:01 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

जालना (महाराष्ट्र):  महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Rajesh Tope) ने सोमवार को सुपरमार्केट और अन्य स्टोरों में शराब की बिक्री की अनुमति देने के राज्य सरकार के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है लेकिन यह कदम किसानों के हित में लिया गया है।  टोपे ने संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि भांग की तुलना शराब से नहीं की जा सकती।

राज्य मंत्रिमंडल ने पिछले सप्ताह सुपरमार्केट और अन्य स्टोरों में शराब की बिक्री को मंजूरी दी थी। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रताप पाटिल चिखिलार ने कहा कि राज्य सरकार को किसानों को भांग की खेती की भी अनुमति देनी चाहिए।

टोपे ने कहा, ‘‘यद्यपि शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, लेकिन (राज्य सरकार का) फैसला किसानों के हित में है। किसी को भी शराब सेवन के लिए नहीं कहा जा रहा है । यह फैसला किसानों के आर्थिक हित के लिए अच्छा है।” उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग गांजे की बिक्री के लिए अनुमति दिए जाने के पक्ष में हैं, लेकिन शराब की तुलना भांग से नहीं की जा सकती।       

सम्बंधित ख़बरें

इससे पहले टोपे के कैबिनेट सहयोगी और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने भी सरकार की शराब बिक्री नीति का समर्थन किया तथा कहा कि यह किसानों के हित में है। उनहोंने इस फैसले का विरोध करने के लिए भाजपा की आलोचना की। (एजेंसी)

Drinking alcohol is injurious to health but maharashtra governments decision is in the interest of farmers minister rajesh tope

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 01, 2022 | 07:01 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.