Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धारावी पुनर्विकास: केंद्र से 99 साल के लिए लीज पर नमक युक्त जमीन लेगी महाराष्ट्र सरकार

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Feb 05, 2024 | 10:07 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई. महाराष्ट्र मंत्रिमंडल (Maharashtra Cabinet) ने धारावी झुग्गी बस्ती पुनर्विकास (Dharavi Redevelopment) परियोजना से संबंधित एक प्रस्ताव पर सोमवार को मुहर लगाई जिसके तहत 283.40 एकड़ नमक-युक्त जमीन को केंद्र सरकार से 99 साल के पट्टे पर लिया जाएगा। राज्य आवास विभाग की तरफ से पेश प्रस्ताव को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी गई। एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक, झुग्गी बस्ती पुनर्विकास परियोजना के तहत धारावी के कुछ निवासियों के पुनर्वास के लिए नमक से युक्त भूमि को लेने का एक प्रस्ताव जल्द ही केंद्र सरकार को सौंपा जाएगा। इस जमीन पर धारावी से हटने वाले लोगों को बसाया जाएगा। खारेपन से युक्त किसी तटीय इलाके में जब पानी सूख जाता है और वहां की मिट्टी नमक से भर जाती है तो ‘साल्ट पैन’ जमीन कहा जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

16 साल का ड्राइवर और खौफनाक अंत, महिला को हवा में उछाला, हादसे का वीडियो देख कांप जाएगी रूह

बाल खींचकर युवती को चलती ट्रेन से नीचे उतारा, कल्याण स्टेशन पर महिला की गुंडागर्दी का हैरान करने वाला वीडियो

BJP-UBT गठबंधन को उद्धव ठाकरे की हरी झंडी, उध्दव की दोहरी चेतावनी, कहा-BJP का विरोध भी करें

फलों पर चूहा मारने की दवा का छिड़काव, मुंबई के मलाड में फल विक्रेता को पुलिस ने किया गिफ्तार

बयान के मुताबिक, कुल 283.40 एकड़ आकार वाली इस जमीन के बाजार मूल्य को धारावी झुग्गी बस्ती के पुनर्विकास के लिए गठित विशेष इकाई (एसपीवी) से वसूल किया जाएगा और फिर वह राशि केंद्र को सौंप दी जाएगी।

महाराष्ट्र सरकार ने पिछले साल जुलाई में औपचारिक रूप से 259 हेक्टेयर की धारावी पुनर्विकास परियोजना अ़डाणी समूह की कंपनी को सौंपने की घोषणा की थी। करोड़ों रुपये की इस परियोजना के क्रियान्वयन के लिए गठित एसपीवी मध्य मुंबई में एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी का पुनर्निर्माण करेगी। (एजेंसी)

Dharavi redevelopment maharashtra salt rich land on lease for 99 years

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 05, 2024 | 10:07 PM

Topics:  

  • Dharavi Slum
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.