बाल खींचकर युवती को चलती ट्रेन से नीचे उतारा, कल्याण स्टेशन पर महिला की गुंडागर्दी का हैरान करने वाला वीडियो
Woman Hair Pulled from Moving Train: कल्याण रेलवे स्टेशन पर एक युवती को बालों से पकड़कर चलती ट्रेन से नीचे उतारने का वीडियो वायरल। महिला सुरक्षा पर उठे सवाल। पुलिस जांच में जुटी।
- Written By: अनिल सिंह
Kalyan Woman Assault Video (फोटो क्रेडिट-X)
Kalyan Woman Assault Video: महाराष्ट्र के उपनगरीय रेलवे नेटवर्क की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कल्याण रेलवे स्टेशन से बदलापुर की ओर जाने वाली एक लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में मारपीट और गुंडागर्दी की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक दबंग महिला ने एक अन्य युवती के बाल पकड़कर उसे चलती ट्रेन से नीचे उता दिया और मारपीट की धमकी दी।
महिला की गुंडागर्दी की इस घटना ने लोकल ट्रेनों में सफर करने वाली लाखों महिला यात्रियों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है। जीआरपी (GRP) ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
यहां देखें वीडियो: कल्याण स्टेशन पर महिला की गुंडागर्दी का हैरान करने वाला वीडियो
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया जिले की इस तहसील में बस के लिए तरस रहे लोग, कई गांवाें में सिर्फ वोटिंग के दिन दिखती है ‘लाल परी’
अमरावती वोटर लिस्ट से कट जाएगा आपका नाम? तुरंत करें ये काम, विधायक सुलभा खोडके ने की अपील
वर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
संभाजीनगर: विरासत और संस्कृति पर चित्रकला प्रतियोगिता; महापौर का आश्वासन, दिवाली तक शहर में बनेगी आर्ट गैलरी
भीड़ में ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुआ विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना ट्रेन में चढ़ने को लेकर शुरू हुई मामूली बहस से जुड़ी बताई जा रही है। हालांकि, विवाद ने इतना उग्र रूप ले लिया कि आरोपी महिला ने आव देखा न ताव और युवती पर हमला कर दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवती को बालों से पकड़कर चलती ट्रेन से नीचे उतार दिया। जब ट्रेन प्लेटफॉर्म छोड़ रही थी, तब उसे जबरन गेट की ओर धकेल कर नीचे उतार दिया गया। गनीमत रही कि युवती को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन यह हादसा जानलेवा हो सकता था।
ये भी पढ़ें- फलों पर चूहा मारने की दवा का छिड़काव, मुंबई के मलाड में फल विक्रेता को पुलिस ने किया गिफ्तार
कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक ‘कल्याण’ पर हुई इस घटना ने रेलवे पुलिस (RPF) और जीआरपी के दावों की पोल खोल दी है। महिला डिब्बों में सुरक्षा के लिए तैनात रहने वाले पुलिसकर्मी घटना के वक्त वहां मौजूद नहीं थे। यात्री संगठनों ने आरोप लगाया है कि पीक ऑवर्स के दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ होती है, जिसका फायदा उठाकर इस तरह के असामाजिक तत्व यात्रियों को परेशान करते हैं। लोगों ने मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी महिला का पता लगाया जाए और उस पर गैर-इरादतन हत्या के प्रयास जैसी सख्त धाराओं में मामला दर्ज हो।
रेलवे पुलिस की कार्रवाई और एडवायजरी
वीडियो वायरल होने के बाद कल्याण जीआरपी ने मामले की पुष्टि की है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित युवती की तलाश की जा रही है ताकि उसका आधिकारिक बयान दर्ज किया जा सके। रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान यदि कोई भी विवाद होता है, तो कानून अपने हाथ में लेने के बजाय तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करें या ‘मेरी सहेली’ टीम की मदद लें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि महिला डिब्बों में गश्त बढ़ाई जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
