Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

घाटों में स्नान करती महिलाओं की फोटो खींचने पर लगे प्रतिबंध, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

  • Written By: मनोज पांडे
Updated On: Jan 25, 2024 | 07:35 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया पर महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के अश्लील और अनधिकृत वीडियो, छायाचित्र प्रसारित किए जा रहे हैं। इस के लिए दोषी हीरो सिटी ब्लॉग, हरिद्वार व्लॉग, गोविंद यूके व्लॉग, अद्भुत व्लॉग, शांति कुंज हरिद्वार व्लॉग और अन्य दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ऐसी मांग (Demand) हिंदू जनजागृति समिति की अधिवक्ता अमिता सचदेवा और पंजाब के अधिवक्ता अजय गुलाटी ने राष्ट्रीय महिला आयोग और उत्तराखंड राज्य महिला आयोग से की है। समिति ने कहा है कि डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बड़े पैमाने पर आपत्तिजनक सामग्री समाज के सामने परोसी जा रही है। अब इसमें मुख्य रूप से विभिन्न व्लॉर्ग्स शामिल हैं जो गुप्त रूप से पवित्र नदी गंगा और अन्य घाटों (Ghats) पर में स्नान कर रही महिलाओं (women taking bath) के वीडियो-रील-शॉर्ट्स बनाते हैं, उनके छायाचित्र (photography) खींचते हैं और उनकी सहमति के बिना थोड़े से धन के लिए उन्हें विभिन्न इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करते हैं। इस कारण से समाज में कई महिलाओं को अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के सामने अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ता है, जिससे उन्हें शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। 

दोषियों के खिलाफ होनी चाहिए सख्त कार्रवाई
सरकार को गंगा नदी के उद्गम स्थल से लेकर गंगासागर तक विभिन्न पवित्र घाटों पर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर प्रतिबंध लगाने की तत्काल आवश्यकता है। साथ ही ऐसे कृत्य करने वाले दोषियों के सभी आपत्तिजनक वीडियो, फोटो, रील्स और शॉर्ट्स को यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि सोशल या अन्य इंटरनेट मीडिया से हटाने के निर्देश सरकार ने तुरंत जारी करने चाहिए। 

इंटरनेट और सोशल मीडिया पर महिलाओं-लड़कियों की अपमानजनक वीडियो-छायाचित्र अपलोड करने वालों पर न केवल जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि केस दर्ज होना चाहिए और उन्हे कड़ी सजा देनी चाहिए, ऐसी मांग भी समिति द्वारा की गई है। 

सम्बंधित ख़बरें

LPG-पेट्रोल की किल्लत की अफवाहों पर लगाम, ईरान से पहुंची गैस की बड़ी खेप; IOCL ने दिया सप्लाई का भरोसा

Rajat Bedi ने ‘The Bads of Bollywood’ विवाद पर दिया रिएक्शन, बोले- ये सिर्फ कल्पना है, असलियत नहीं

22 जून 2017 के बाद भर्ती शिक्षकों की होगी जांच, अनियमितता पाए जाने पर रुकेगा वेतन

गर्मी के मौसम में ज़रूर खाएं ये फल, स्किन को मिलेगी नई निखार और नेचरल ग्लो

Demand to ban photography of women taking bath on ghats

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 25, 2024 | 07:35 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.