Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP में किसानों के लिए वरदान से कम नहीं है फसल बीमा योजना

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: May 05, 2022 | 07:04 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

गोरखपुर: पूरे देश का पेट भरने वाले अन्नदाता किसानों (Farmers) के पसीने की हरेक बूंद अनमोल है। किसी कारणवश यदि उसके पसीने से सिंचित फसल को नुकसान हो जाए तो उसकी आर्थिक और आत्मीय पीड़ा पर भरपूर सहायता के मरहम का नाम है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana )। प्रदेश में वर्ष 2021-22 के खरीफ सीजन 2021 में इस योजना के तहत 21.60 लाख किसानों द्वारा बीमा कराया गया था। इनमें से मार्च 2022 तक 7.02 लाख किसानों को 654.85 करोड़ रुपए की फसल क्षतिपूर्ति का भुगतान किया जा चुका है। अकेले गोरखपुर (Gorakhpur) में खरीफ सीजन में 21801 किसानों को 13 करोड़ 59 हजार रुपए की क्षतिपूर्ति प्राप्त हुई है। 

अन्नदाता किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में तमाम योजनाओं का क्रियान्वयन करने के साथ डबल इंजन की सरकार फसलों को हुए नुकसान की भरपाई भी करती है। खेती में किसान और उसके परिवार के परिश्रम को कीमत में तब्दील नहीं किया जा सकता। उसकी प्रत्याशा खूब अन्न उपजाने की होती है। पर कई बार अतिवृष्टि, आंधी, तूफान, पाला, बर्फबारी, ओलावृष्टि, आग और कीटों के प्रकोप से उसकी मेहनत और खेती की लागत बेकार हो जाती है। 

पीएम मोदी ने की थी योजना की शुरुआत

आपदा में नष्ट किसानों की फसल की क्षतिपूर्ति करने और किसानों को आर्थिक सम्बल प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 2016 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत की। इस योजना ने किसानों को बड़ी राहत दी है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार की इस योजना को यूपी के सभी जिलों में ग्राम पंचायत स्तर पर लागू किया है। पीएम फसल बीमा योजना में ऋणी कृषक अनिवार्य रूप से और अन्य किसान स्वैच्छिक आधार पर शामिल किए गए हैं। प्रीमियम मद में किसान की देयता को खरीफ फसल में अधिकतम दो प्रतिशत और रबी फसल में अधिकतम 1.5 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। नकदी और औद्यानिकी फसलों के लिए प्रीमियम मद में कृषक की देयता अधिकतम पांच प्रतिशत है। किसान द्वारा वहन किए जाने वाले प्रीमियर अंश से अधिक और वास्तवित प्रीमियर दर के अंतर की समस्त धनराशि को अनुदान के रूप में केंद्र और राज्य द्वारा बराबर वहन किया जाता है। 

3074.60 करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया 

योगी सरकार के अबतक के कार्यकाल में कुल 281.25 लाख बीमित किसानों द्वारा फसलों का बीमा कराया गया, जिसमें 27.59 लाख कृषकों को 3074.60 करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया है। इसमें खरीफ सीजन 2021 में 7.02 लाख किसानों को 654.85 करोड़ रुपए की फसल क्षतिपूर्ति का भुगतान भी शामिल हैं। गोरखपुर में 2021 खरीफ सीजन में 55481 किसानों ने फसल बीमा कराया जिनमें से 21801 को 13 करोड़ 59 हजार रुपए की क्षतिपूर्ति का भुगतान प्राप्त हुआ। पूरे प्रदेश में रबी 2021-22 में 19.90 लाख कृषकों द्वारा फसल बीमा कराया गया है। इनमें से 46828 गोरखपुर के हैं। रबी सीजन में किसानों द्वारा क्लेम प्रक्रियाधीन है।

Crop insurance scheme is no less than a boon for farmers in up

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 05, 2022 | 07:04 PM

Topics:  

  • Crop Insurance Scheme
  • Gorakhpur
  • Yogi Government

सम्बंधित ख़बरें

1

सपा के पोस्टर में समोसे के साथ रवि किशन की तस्वीर, सांसद रत्न मिलने की निराले अंदाज में बधाई

2

प्रेमानंद महाराज से प्रेरित होकर घर से भागा 13 साल का बच्चा, पुलिस को बताई हैरान करने वाली कहानी

3

किसानों ने फसल बीमा योजना से मुंह मोड़ा, गड़चिरोली में केवल 5000 ने किया पंजीयन

4

जेल में सड़ रहे निर्दोष! टेक फेलियर पर SC ने योगी सरकार को लताड़ा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.