दूल्हा निकला महाठग; खुद को बताया कलेक्टर, तिलक में लिए 15 लाख…फिर नई नवेली पत्नी का ही करने लगा सौदा- VIDEO
Gorakhpur News: गोरखपुर में एक जालसाज युवक द्वारा फर्जी आईएएस (IAS) बनकर शादी रचाने और अपनी ही पत्नी को बेचने की साजिश का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
- Written By: मनोज आर्या
Fake IAS Wedding Gorakhpur: गोरखपुर में एक जालसाज युवक द्वारा फर्जी आईएएस (IAS) बनकर शादी रचाने और अपनी ही पत्नी को बेचने की साजिश का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इटावा के रहने वाले आरोपी प्रीतम निषाद ने खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर न केवल धूमधाम से शादी की, बल्कि लड़की पक्ष से दहेज और अन्य खर्चों के नाम पर करीब 21 लाख रुपये भी ठग लिए। शादी के बाद जब वह अपनी दुल्हन को लेकर निकला, तो रास्ते में उसे गोवा ले जाकर बेचने की योजना बना रहा था। पीड़ित परिवार को समय रहते युवक के फर्जीवाड़े की भनक लग गई। जब लड़की वाले आरोपी के घर पहुंचे, तो वह अपने परिवार के साथ फरार हो गया। दुल्हन ने खुलासा किया कि आरोपी एक शातिर अपराधी है जो फर्जी दस्तावेजों और पद का इस्तेमाल कर लोगों को ठगता है। पीड़ित पिता की शिकायत पर गोरखपुर के कैंट थाने में आरोपी प्रीतम और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस फर्जी कलेक्टर की तलाश में जुटी है, जिसने शादी जैसे पवित्र बंधन का इस्तेमाल मानव तस्करी और धोखाधड़ी के लिए किया।