In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- State »
- Crime Branch Arrested The Robber 48 Hours After The Robbery Of Rs 22 Lakh
बंद घर में 22 लाख रुपए की सेंधमारी करने वाला 48 घंटे में गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी
Updated On:
Nov 17, 2023 | 08:08 PM

छत्रपति संभाजीनगर: शहर के सातारा थाना क्षेत्र के जालान नगर में दीपावली के दौरान बंद घर में प्रवेश कर 22 लाख रुपए (Rs 22 lakh) की सेंधमारी (Robbery) करने वाले शातिर अपराधी (Robber) को क्राइम ब्रांच (Crime Branch) पुलिस ने 48 घंटे (Hours) के भीतर गिरफ्तार (Arrest) किया। पकडे गए आरोपी की पहचान 27 वर्षीय सूर्यकांत उर्फ सनी जाधव निवासी राजनगर मुकुंदवाड़ी के रुप में की गई है। इस शातिर अपराधी पर शहर सहित जालना के पुलिस थानों में कई मामले दर्ज है।
क्राईम ब्रांच के पीआई संदिप गुरमे ने बताया कि शहर के सातारा थाना क्षेत्र के जालान नगर में स्थित गुलशन अपार्टमेंट निवासी मोहम्मद आसिम मोहम्मद सईद दीपावली की छुट्टियों में परिवार के साथ बाहर गांव गए थे। घर छोड़ने से पूर्व उन्होंने अलमारी में व्यवसाय के 22 लाख रुपए कैश लाकर रखे थे। उसके बाद वे ताला लगाकर बाहर गांव चला गए। इसी दरमियान उनके घर में सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने 22 लाख रुपए व सोने के आभूषण की चोरी की थी। इस घटना को लेकर मोहम्मद आसिम ने दी शिकायत पर सातारा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की थी।
इसी दरमियान शहर पुलिस आयुक्तालय के क्राईम ब्रांच पुलिस ने इस घटना की समानांतर जांच शुरु की थी। जांच में क्राइम ब्रांच के पीएसआई संदिप सोलंके को गुप्त सूचना मिली कि मोहम्मद आसिम के घर शातिर अपराधी सूर्यकांत उर्फ सनी जाधव निवासी राजनगर मुकुंदवाडी ने सेंधमारी की। इसी जानकारी पर पीएसआई सोलंके व उनकी टीम ने सूर्यकांत को ढूंढ निकाला। पुलिस ने उसके साथ सख्ती बरतते ही उसने जालान नगर निवासी मोहम्मद आसिम के घर चोरी की बात कबूली। पीआई गुरमे ने बताया कि शातिर अपराधी सूर्यकांत उर्फ सनी जाधव निवासी राजनगर मुकुंदवाडी ने घर में सेंधमारी करने के बाद वहां मिली रकम से एक महंगा मोबाईल भी खरीदा था।
पुलिस ने खरीदा हुआ मोबाइल सहित करीब 21 लाख 70 हजार रुपए का माल जब्त किया। उसे आगे की कार्रवाई के लिए सातारा पुलिस के हवाले किया गया है। सूर्यकांत उर्फ सनी पर कई मामले दर्ज है। पीआई गुरमे ने बताया कि सूर्यकांत उर्फ सनी जाधव निवासी राजनगर मुकुंदवाडी पर शहर के उस्मानपुरा, जिंसी सिटी चौक, सातारा, जवाहर नगर, क्रांति चौक में चोरी व लूटपाट के कई मामले दर्ज है। यह कार्रवाई शहर के सीपी मनोज लोहिया, डीसीपी अपर्णा गिते, एसीपी क्राईम ब्रांच धनंजय पाटिल के मार्गदर्शन में तथा क्राईम ब्रांच के पीआई संदिप गुरमे के नेतृत्व में पीएसआई संदिप सोलंके, हेड कांस्टेबल संजय मुले, प्रकाश गायकवाड, विजय निकम, अमोल शिंदे, सुनील बेलकर, नितिन देशमुख, शाम आढे ने पूरी की।
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, बने नंबर-1, इस मामले में ‘किंग’ की बादशाहत बरकरार
नागपुर में सनसनी, शोभायात्रा से लापता 14 साल के अथर्व की गला घोंटकर हत्या; बोरे में बंद मिला शव- VIDEO
बारामती में सियासी जंग, सुनेत्रा के सामने कांग्रेस का दांव, आकाश मोरे को बनाया उम्मीदवार
‘मां का सम’ ओटीटी पर रिलीज, मोना सिंह की इमोशनल सीरीज में दिखेगा रिश्तों और गणित का अनोखा संगम
Crime branch arrested the robber 48 hours after the robbery of rs 22 lakh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Nov 17, 2023 | 08:08 PM
Topics:
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
विराट कोहली ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, बने नंबर-1, इस मामले में ‘किंग’ की बादशाहत बरकरार
Apr 05, 2026 | 10:01 PMनागपुर में सनसनी, शोभायात्रा से लापता 14 साल के अथर्व की गला घोंटकर हत्या; बोरे में बंद मिला शव- VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:59 PMबारामती में सियासी जंग, सुनेत्रा के सामने कांग्रेस का दांव, आकाश मोरे को बनाया उम्मीदवार
Apr 05, 2026 | 09:54 PM‘मां का सम’ ओटीटी पर रिलीज, मोना सिंह की इमोशनल सीरीज में दिखेगा रिश्तों और गणित का अनोखा संगम
Apr 05, 2026 | 09:53 PMचिन्नास्वामी में आया पाटीदार और टिम डेविड के नाम का तूफान, CSK के सामने बना डाला 250 रन का विशाल स्कोर
Apr 05, 2026 | 09:50 PMबंगाल चुनाव: एयरपोर्ट पर भी दिखे PM Modi एक्टिव, कार्यकर्ताओं से पूछा चुनावी मिजाज; आप भी देखिए VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:49 PMइंडियन नेवी अग्निवीर (म्यूजिशियन) 2026 भर्ती: 10वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका
Apr 05, 2026 | 09:32 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM










