File Photo : PTI
मुंबई: कोरोना(Corona) के बढ़ते मामले और ऑमिक्रॉन(Omicron) के खतरे की बीच महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने नई गाइडलाइन जारी की है। जिसके तहत राज्य में 10 जनवरी से नाईट कर्फ्यू लागु होगी। सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन (Corona Guideline) के मुताबिक स्विमिंग पूल, जिम, स्पा, ब्यूटी सलून, चिड़ियाघर, संग्रहालय और मनोरंजन पार्क बंद रहेंगे। वहीं, सलून और मॉल 50 फीसदी क्षमता के साथ शुरु रहेंगे।
#Omicron: Maharashtra Govt to impose night curfew (11pm-5am) from Jan 10, bar movement of people in groups of 5 or more Swimming pools, gyms, spas, beauty salons, zoos, museums, & entertainment parks to remain closed Hair cutting salons and malls to operate at 50% capacity pic.twitter.com/ZG0GaMulAw — ANI (@ANI) January 8, 2022
गौरतलब है कि, राज्य में बीते 24 घंटे में 41,434 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 13 लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 68,75,656 और मृतकों की संख्या 1,41,627 हो गई है। वहीं इस खतरनाक वायरस से 9,671 लोग मुक्त हो गए हैं, वहीं राज्य में अब तक 65,57,081 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। फिलहाल में राज्य में 1,73,238 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 95.37 और डेथ रेट 2.05 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वहीं 8,45,089 होम क्वारंटाइन और 1,851 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।