Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CM योगी ने कहा- नए UP में नतमस्तक होकर शासन देता है किसानों को सम्मान

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Dec 23, 2023 | 03:33 PM

योगी आदित्यनाथ (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शनिवार को कहा कि यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है, जहां किसानों का सम्मान होता है और उनके परिश्रम व पुरुषार्थ के सामने शासन नतमस्तक होकर उन्हें सम्मान देता है। उन्होंने कहा कि किसानों के परिश्रम व पुरुषार्थ से न केवल उत्तर प्रदेश का सम्मान बढ़ा रहा है, बल्कि विकास यात्रा का हिस्सा बनकर राज्य को देश की बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने में मदद कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह किसानों के परिश्रम का ही परिणाम है कि हमने कृषि विकास दर को नौ फीसदी तक पहुंचाया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप आगामी समय में अगर राज्य को 2027-28 तक ‘एक ट्रिलियन डॉलर’ की अर्थव्यवस्था बनना है तो वर्तमान विकास दर को इससे तीन गुना रफ्तार से आगे बढ़ाना होगा।” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर शनिवार को लोकभवन में संबोधित किया और यहां किसान मित्र एआई ऐप का आरंभ किया तथा कृषकों, कृषि उद्यमियों, एफपीओ व कृषि वैज्ञानिकों को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में लघु फिल्म दिखाई गई। उन्होंने ‘किसानों की यशगाथा विकास यात्रा’ पुस्तिका का विमोचन भी किया। एक सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि चौधरी चरण सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अच्छे प्रशासक व महान किसान नेता थे। उन्होंने कहा कि जब तक किसान गरीब रहेगा, भारत अमीर नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ग्रामीण भारत ही असली भारत है। भारत वर्ष की समृद्धि का मार्ग खेत-खलिहान से होकर गुजरता है। जागरूक जनशक्ति ही सबसे बड़े लोकतंत्र का आधार है। चौधरी चरण सिंह ने कई कार्यों के जरिए अपने समय में किसानों के जीवन में बदलाव के अभियान को बढ़ाया था।”

सम्बंधित ख़बरें

‘बुलडोजर बाबा’ से बच्चे ने मांग दी चिप्स, सीएम योगी खिलखिलाकर हंस पड़े, Video Viral

यूपी में अब भाजपा और सपा के बीच बढ़ेगी तल्खी…लूट की गारंटी के ताजा बयान पर बवाल शुरू

CM योगी एक्शन मोड में…44994 सरकारी कर्मचारियों का रुकेगा वेतन, यूपी में क्यों इतनी बड़ी कार्रवाई?

अमिताभ बच्चन के घर पर CM योगी का बुलडोजर! ढह जाएगी बाबूजी की यादों वाली लाइब्रेरी- VIDEO

उन्होंने कहा, ‘‘साढ़े नौ वर्ष में हमने बदलते भारत को देखा है। पहली बार अन्नदाता किसानों ने महसूस किया कि वे भी किसी सरकार के प्राथमिक एजेंडे का हिस्सा हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री किसान फसल बीमा, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, लागत का डेढ़ गुना दाम एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के जीवन में परिवर्तन आया। अब तक इसकी 15 किस्त किसानों के पास पहुंच चुकी है। सिर्फ उप्र में ही 2.61 करोड़ किसानों के खाते में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहुंच चुकी है।”

लोक भवन में कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर शनिवार को विधान भवन प्रांगण में उनकी प्रतिमा व चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। किसान कल्याण के लिए सदैव समर्पित रहे चौधरी साहब की जयंती को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषक उपहार योजना के अंतर्गत विधान भवन के सामने किसानों को ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की और झंडी दिखाकर ट्रैक्टरों को रवाना किया। इस दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर सुषमा खर्कवाल, उप्र सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद, जेपीएस राठौर, गिरीश चंद यादव, दिनेश प्रताप सिंह, बलवीर सिंह औलख, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Cm yogi adityanath on national farmers day

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 23, 2023 | 03:33 PM

Topics:  

  • CM Yogi Adityanath
  • National Farmers' Day

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.