राम नाम से चिढ़ती हैं ममता दीदी! बंगाल चुनाव में CM योगी का ‘राम मंदिर’ कार्ड, बोले- अब UP में होता है उत्सव
Bengal Assembly Election 2026: सीएम योगी आदित्यनाथ ने ममता सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने यूपी के 'उत्सव' मॉडल की तुलना बंगाल के 'उपद्रव' से करते हुए तुष्टिकरण की राजनीति पर निशाना साधा।
- Written By: अक्षय साहू
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में चुनाव अपने चरम पर पहुंच चुका है। एक तरफ बीजेपी जोर-शोर से जीत का दावा कर रही है और लगातार रैलियों का आयोजन कर रही है, वहीं ममता बनर्जी की पार्टी भी कड़ा मुकाबला देने के लिए पूरी तैयारी में है। दोनों पार्टियां मतदाताओं को प्रभावित करने और अपने समर्थन बढ़ाने में लगी हुई हैं। इसी बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रचार के मैदान में उतर गए हैं। उन्होंने टीएमसी और उसके 15 साल के शासनकाल की नीतियों पर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि यूपी में हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। अब राज्य में न तो कर्फ्यू है, न दंगे हैं। यूपी में अब उपद्रव नहीं, बल्कि उत्सव का माहौल है। योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल की तुलना यूपी से करते हुए कहा कि बंगाल में राम का नाम लेने से ममता बनर्जी चिढ़ जाती हैं, जबकि यूपी में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि ममता बनर्जी प्रभु श्री राम का नाम लेने पर प्रतिबंध लगाती हैं, लेकिन वहीं सड़कों पर इफ्तार पार्टियों का आयोजन करती हैं। यूपी में, उनके अनुसार, सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाती और मस्जिदों से अजान की आवाज नहीं सुनाई देती।