Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छत्तीसगढ़ सड़क हादसा : SI सहित 3 पुलिसकर्मियों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौत

  • Written By: रंजन सिंह
Updated On: Dec 07, 2021 | 03:29 PM

सांकेतिक चित्र

Follow Us
Close
Follow Us:

सुकमा (छत्तीसगढ़). छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सड़क दुर्घटना में पुलिस अधिकारी समेत तीन पुलिसकर्मियों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार पुलिसकर्मियों को कार ने टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार उप निरीक्षक अथनासियुस मिंज (61), प्रधान आरक्षक रघुनाथ मरकाम (52) और आरक्षक सोमनाथ मरकाम (32) की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस लाइन में पदस्थ तीनों पुलिसकर्मी रविवार को शाम करीब साढ़े सात बजे मोटरसाइकिल से शहर से पुलिस लाइन जा रहे थे। इस दौरान जब वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के उप ​महानिरीक्षक कार्यालय के करीब पहुंचे तब एक कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उप निरीक्षक मिंज की मौके पर ही मौत हो गई तथा रघुनाथ मरकाम और सोमनाथ मरकाम गंभीर रूप से घायल हो गए।  

पुलिस अधिकारियों ने बताया ​कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी और जवान घटनास्थल पहुंच गए और उन्होंने घायल पुलिस कर्मियों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल जगदलपुर भेजा। उन्होंने बताया कि जगदलपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान प्रधान आरक्षक रघुनाथ मरकाम की मृत्यु हो गई। वहीं, रायपुर ले जाते समय आरक्षक सोमनाथ मरकाम की भी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कार चालक घुरउ राम राणा (40) को गिरफ्तार कर लिया है।(एजेंसी) 

सम्बंधित ख़बरें

संभाजीनगर: 2,740 करोड़ की जल योजना को HUDCO का सहारा, राज्य ने नहीं दिया अनुदान, कर्ज से चलेगा जल प्रोजेक्ट

समंदर में तेल का ‘काला साम्राज्य’! मुंबई तट पर पकड़े गए 3 संदिग्ध ऑयल टैंकर, क्या ईरान से है इनका कनेक्शन?

लाडकी बहिन योजना: रुक गई है आपकी किश्त? सरकार ने दिया e-KYC सुधारने का आखिरी मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

दिल्ली AI समिट में सुरक्षा की खुली पोल: PM मोदी के आने से पहले स्टॉल से चोरी हुए कीमती AI डिवाइस

Chhattisgarh three cops killed in motorcycle car collision in sukma

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 07, 2021 | 03:29 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.