- Hindi News »
- State »
- Chhattisgarh Three Cops Killed In Motorcycle Car Collision In Sukma
छत्तीसगढ़ सड़क हादसा : SI सहित 3 पुलिसकर्मियों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौत
- Written By: रंजन सिंह

सांकेतिक चित्र
सुकमा (छत्तीसगढ़). छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सड़क दुर्घटना में पुलिस अधिकारी समेत तीन पुलिसकर्मियों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार पुलिसकर्मियों को कार ने टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार उप निरीक्षक अथनासियुस मिंज (61), प्रधान आरक्षक रघुनाथ मरकाम (52) और आरक्षक सोमनाथ मरकाम (32) की मौत हो गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस लाइन में पदस्थ तीनों पुलिसकर्मी रविवार को शाम करीब साढ़े सात बजे मोटरसाइकिल से शहर से पुलिस लाइन जा रहे थे। इस दौरान जब वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के उप महानिरीक्षक कार्यालय के करीब पहुंचे तब एक कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उप निरीक्षक मिंज की मौके पर ही मौत हो गई तथा रघुनाथ मरकाम और सोमनाथ मरकाम गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी और जवान घटनास्थल पहुंच गए और उन्होंने घायल पुलिस कर्मियों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल जगदलपुर भेजा। उन्होंने बताया कि जगदलपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान प्रधान आरक्षक रघुनाथ मरकाम की मृत्यु हो गई। वहीं, रायपुर ले जाते समय आरक्षक सोमनाथ मरकाम की भी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कार चालक घुरउ राम राणा (40) को गिरफ्तार कर लिया है।(एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
बारामती में सियासी जंग, सुनेत्रा के सामने कांग्रेस का दांव, आकाश मोरे को बनाया उम्मीदवार
‘मां का सम’ ओटीटी पर रिलीज, मोना सिंह की इमोशनल सीरीज में दिखेगा रिश्तों और गणित का अनोखा संगम
चिन्नास्वामी में आया पाटीदार और टिम डेविड के नाम का तूफान, CSK के सामने बना डाला 250 रन का विशाल स्कोर
बंगाल चुनाव: एयरपोर्ट पर भी दिखे PM Modi एक्टिव, कार्यकर्ताओं से पूछा चुनावी मिजाज; आप भी देखिए VIDEO
Chhattisgarh three cops killed in motorcycle car collision in sukma
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बारामती में सियासी जंग, सुनेत्रा के सामने कांग्रेस का दांव, आकाश मोरे को बनाया उम्मीदवार
Apr 05, 2026 | 09:54 PM‘मां का सम’ ओटीटी पर रिलीज, मोना सिंह की इमोशनल सीरीज में दिखेगा रिश्तों और गणित का अनोखा संगम
Apr 05, 2026 | 09:53 PMचिन्नास्वामी में आया पाटीदार और टिम डेविड के नाम का तूफान, CSK के सामने बना डाला 250 रन का विशाल स्कोर
Apr 05, 2026 | 09:50 PMबंगाल चुनाव: एयरपोर्ट पर भी दिखे PM Modi एक्टिव, कार्यकर्ताओं से पूछा चुनावी मिजाज; आप भी देखिए VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:49 PMइंडियन नेवी अग्निवीर (म्यूजिशियन) 2026 भर्ती: 10वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका
Apr 05, 2026 | 09:32 PMIPL 2026 के बीच बेंगलुरु के मैदान पर अमर हुए द्रविड़ और कुंबले, दिग्गजों के नाम पर रखे गए स्टेडियम के दो छोर
Apr 05, 2026 | 09:18 PM25 सेकंड के वीडियो का पाक कनेक्शन! मुंबई को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम
Apr 05, 2026 | 09:08 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM










