- Hindi News »
- State »
- Budget Of Rs 8117 Crore For Nashik Simhastha Kumbh Mela 2027
नासिक कुंभ की तैयारी शुरू, मेले का बजट 8117 करोड़, जानिए कब है सिंहस्थ कुंभ मेला
- Written By: अनिल सिंह

- समन्वय समिति तय करेगी बजट का आंकडा
नासिक: 2027 में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले (Simhastha Kumbh Mela) के लिए मनपा ने महत्वपूर्ण विभागों के लिए कुल 8 हजार 117 करोड़ रुपये के बजट (Budget) की योजना तय की है। भू-अर्जन विभाग के लिए फंड का कोई प्रावधान नहीं है, लेकिन दूसरी ओर प्रशासन ने जमीन अधिग्रहण के लिए अलग से फंड मांगने की तैयारी कर ली है। राज्य सरकार द्वारा एक समन्वय समिति का गठन किया जाएगा। योजना का भविष्य समिति की भूमिका पर निर्भर करेगा।
विभागायुक्त राधाकृष्ण गामे ने 2027-28 में सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए श्रद्धालुओं और साधुओं, महंतों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विकास योजना दी है। इसी के तहत मनपा ने एक योजना तैयार की है। नाशिक में सिंहस्थ कुंभ मेले में नाशिक मनपा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए मनपा की ओर से विकास योजना तैयार की गई है। योजना तैयार करने के लिए मनपा आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अशोक करंजकर के नेतृत्व में और अपर आयुक्त प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में सिंहस्थ योजना समन्वय समिति का गठन किया गया।
समिति ने 42 विभागों से विकास योजनाएं मंगाई। निर्माण विभाग द्वारा 3730 करोड़ रुपये और सफाई विभाग द्वारा 2471 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, अग्निशमन, उद्यान, जल आपूर्ति, जनसंपर्क, ठोस अपशिष्ट विभाग की ओर से भी खर्च के आंकड़े प्रस्तुत किए गए। कुल मिला कर 8 हजार करोड़ की सिंहस्थ योजना बनाई गई है। सिंहस्थ कुंभ मेला 2025 में वाराणसी में आयोजित किया जाएगा. नाशिक के सिंहस्थ कुंभ मेले की योजना वहां किए गए उपायों की तर्ज पर बनाई गई है।
मनपा की टीम ने पहले भी एक बार यहां का दौरा किया था। काम शुरू होने से पहले टीम एक बार और दौरा करेगी। गोदावरी नदी के किनारे घाटों के विकास, प्रदूषण नियंत्रण, सीवेज उपचार संयंत्रों के सशक्तिकरण पर जोर दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
RR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
भूमि अधिग्रहण की अलग योजना
जमीन अधिग्रहण के लिए 3 हजार करोड़ की अलग से योजना पेश किये जाने की संभावना है। अगर भूमि अधिग्रहण की 3 हजार करोड़ की राशि जोड़ दी जाए तो योजना करीब 11 हजार करोड़ तक पहुंच जाएगी। इस बीच, निर्माण और जल निकासी विभाग की संरचना में लगभग दो गुना वृद्धि की गई है। बेशक, योजना का भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि सरकार कितनी धनराशि स्वीकृत करती है।
विभागवार खर्च का प्रावधान है (करोड़ में)
विभाग अपेक्षित लागत
निर्माण विभाग 3730.50
जल आपूर्ति एवं यांत्रिक 1000
विद्युत विभाग 116.60
सार्वजनिक स्वास्थ्य, जल निकासी 2491.21
अपशिष्ट प्रबंधन 151.36
मेडिकल 532.58
आपातकालीन व्यवस्था 63.23
पार्किंग 23.50
सूचना एवं जनसंपर्क 8.78
सिटीलिंक (बस सेवा) 1428.37
कुल 8117.76
Budget of rs 8117 crore for nashik simhastha kumbh mela 2027
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM










