- Hindi News »
- State »
- Bomb Found At Ganeshpeth Bus Stand In Nagpur
नागपुर के गणेशपेठ बस स्टैंड पर बम मिलने से हड़कंप, पुलिस ने खाली किया परिसर
- Written By: वैष्णवी वंजारी

गणेशपेठ बस स्टैंड पर बम
नागपुर: नागपुर (Nagpur News) के गणेशपेठ बस स्टैंड (Ganeshpeth Bus Stand) से एक बड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां बम (Bomb) मिलने की जानकारी से हड़कंप मचा है। ऐसे में सुचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे है। इस बारे में सामने आई जानकारी के मुताबिक, गणेशपेठ बस स्टैंड पर ST वर्क शॉप के एक बस में बम होने की घटना से हंगामा मच गया। ऐसे में अब वहां बम डिटेक्टर और बम नाशक घटनास्थल पर पहुंचे।
पूरे शहर में मच गई दहशत
बस में बम मिलने की खबर से पूरे शहर में दहशत मच गई। शुरुआती जांच में पुलिस ने माना था कि बॉक्स में विस्फोटक पाया गया है लेकिन यह विस्फोटक किस प्रकार का है इसकी विस्तृत जांच होनी बाकी है। माना जा रहा था कि आगामी चुनाव के पूर्व राज्य में दहशत फैलाने के इरादे से यह बम तैयार किया गया। इस उपकरण को बीडीडीएस द्वारा एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) के तहत निष्क्रिय किया गया। तरह-तरह के आकलन किए गए। यदि यह वाकई में अग्निशमन उपकरण हो तो वाकई में प्रशासन को इसकी जानकारी न होना हास्यास्पद है।
मिली जानकारी के अनुसार, एमएच-40/वाई-5097 नंबर की यह बस गड़चिरोली के अहेरी से नागपुर आई थी। 1 फरवरी से यह बस वर्कशॉप में खड़ी थी। रिपेयरिंग पूरी होने के बाद मंगलवार को सवारियां सावनेर ले जाने और लाने का काम भी किया गया। बुधवार की दोपहर बूटीबोरी के पास एक एसटी बस ब्रेकडाउन हो गई। इसीलिए वर्कशॉप के मैकेनिक यह बस लेकर बूटीबोरी भी गए थे। वहां से बस रिपेयर करके आने के बाद एक मैकेनिक को अपनी सीट के पास यह टिफिन बॉक्स दिखाई दिया। उसने टिफिन उठाकर देखा और कोई सवारी या सहकर्मी भूलकर चला गया होगा सोचकर वापस वहीं रख दिया। भोजन करते समय उसने अपने एक साथी को लावारिस स्थिति में टिफिन मिलने की जानकारी दी। दोनों दोबारा बस के पास गए। दूसरे मैकेनिक ने भी टिफिन उठाकर देखा तब उसे ढक्कन के पास सुतली बम की तरह बत्ती दिखाई दी। वह घबरा गया और तुरंत वर्कशॉप प्रबंधक को जानकारी दी।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur: नवभारत उत्सव में गूंजेंगे ‘बिग बी’ के डायलॉग्स, सुदेश भोसले के साथ सुरमयी शाम के लिए ऐसे बुक करें टिकट
RTE बकाया फीस पर हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 2019 से अटका था करोड़ों का फंड, 6 हफ्तों का दिया समय
नागपुर NMC फंड: 270 करोड़ रुपये अटके, क्या रुक जाएंगे शहर के विकास कार्य? जानें क्यों खाली है खजाना
गिट्टीखदान में भारी तनाव: शोभायात्रा से 13 साल का किशोर लापता, सड़क पर उतरी जनता!
जिसके बाद गणेशपेठ पुलिस को सूचना दी गई। डीसीपी गोरख भामरे, श्वेता खेड़कर, गणेशपेठ पुलिस, एटीएस के एसीपी अभय पान्हेकर, प्रदीप लांडे, एसआईडी, दमकल विभाग सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पूरा परिसर खाली करवाया गया है। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (बीडीडीएस) की टीम ने श्वान और अपने उपकरणों के साथ टिफिन बॉक्स की जांच की तो विस्फोटक होने का इशारा मिला। सुरक्षा कवच के साथ बीडीडीएस के कर्मचारी ने बस से टिफिन बॉक्स बाहर निकाला। इसे बड़े से बख्तरबंद बॉक्स में लोड कर पुलिस वाहनों के साथ सुराबर्डी स्थित यूओटीसी ले जाया गया। तब तक यह साफ हो गया था कि टिफिन में विस्फोटक है लेकिन विस्फोटक किस प्रकार का है इसका पता लगाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। ढक्कन के पास बत्ती और वायर लगे हुए थे। यूओटीसी के मैदान में इस बक्से को उड़ाया गया। तब तक फोरेंसिक जांच टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। फोरेंसिक टीम ने टिफिन के अंदर मिली विस्फोटक सामग्री के सैंपल जमा कर लिए है। इसमें पीले रंग का पदार्थ था।
गड़चिरोली पहुंची टीम
गड़चिरोली डिपो से यह बस निकली थी। इसीलिए तुरंत ही अधिकारियों ने 2 टीमों को जांच के लिए गड़चिरोली रवाना कर दिया। एटीएस की टीम भी गड़चिरोली पहुंच गई। पुलिस ने वहां के अधिकारी और कर्मचारियों से पूछताछ की। बस नागपुर लाने वाले चालक और क्लीनर का बयान दर्ज किया जा रहा है। रात 9।30 बजे के दौरान पुलिस ने दावा किया कि बस में मिला वह बॉक्स बम नहीं बल्कि फायर एक्सटिंगिशर है। दावा किया जा रहा है कि यह उपकरण आग लगने पर ब्लास्ट होता है और इससे निकलने वाला पदार्थ से आग बुझ जाती है। हालांकि यह कैसे काम करता है इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। इस उपकरण की जानकारी पुलिस विभाग के प्रशिक्षित बीडीडीएस स्क्वाड को न होना बड़ी आश्चर्य की बात है। यदि इस तरह के यंत्र को एसटी बसों में रखा जाता है तो नागपुर से लेकर गड़चिरोली तक काम करने वाले एसटी के अधिकारी और कर्मचारियों को क्यों नहीं थी। यदि यह बम नहीं था तो इतना हो-हल्ला किस लिए मचाया गया। एक उपकरण को बम समझ कर यूओटीसी ले जाया गया। इससे तो पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Bomb found at ganeshpeth bus stand in nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














