- Hindi News »
- State »
- Bmc Said The Stock Of Seven Reservoirs Supplying Water To The City Will Remain Till The End Of July
पानी के लिए मुंबई के लोग न हों परेशान, जलापूर्ति करने वाले जलाशयों में स्टॉक है जुलाई तक
- Written By: वैष्णवी वंजारी

मुंबई में जलापूर्ति (फाइल फोटो)
मुंबई: मुंबई नगर निकाय (BMC) प्रशासन ने कहा कि शहर में जल आपूर्ति कर रहे सात जलाशयों का भंडार जुलाई के अंत तक रहेगा और निवासियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि जलाशयों में अभी 2,37,552 मिलियन लीटर प्रति दिन (एमएलडी) जल है जो कि शहर की वार्षिक 14,47,363 एमएलडी की आवश्यकता का 16.48 प्रतिशत है। यह पिछले साल इसी तारीख तक उपलब्ध जल भंडार से कम है। मुंबई को शहर में, ठाणे तथा नासिक जिलों में स्थित सात जलाशयों – भातसा, अपर वैतरणा, मिडल वैतरणा, तानसा, मोदक सागर, विहार और तुलसी से हर दिन 3,800 एमएलडी पानी मिलता है।
मुंबई में आमतौर पर जून के दूसरे सप्ताह तक मानसून पहुंचता है। नगर निकाय ने अभी तक शहर में जल आपूर्ति में कोई कटौती की घोषणा नहीं की है। मुंबई में पानी के मुद्दे पर बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक के बाद नगर निकाय ने कहा कि वह जल भंडार पर ‘‘करीबी नजर” रख रहा है और निवासियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है लेकिन पानी का सोच-समझकर इस्तेमाल करना चाहिए।
उसने कहा, ‘‘सभी भंडार पर विचार करते हुए प्रशासन ने इस तरह से योजना बनायी है कि हर साल इसी तरह 31 जुलाई तक पानी रहेगा। कुल मिलाकर, नगर निकाय प्रशासन जल भंडार की स्थिति पर लगातार और बहुत करीबी नजर रख रहा है।”
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अनुमान जताया है कि मानसून के समय पर दस्तक देने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं और उसने देश में 106 फीसदी बारिश की संभावना जतायी है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसके आधार पर नगर निकाय स्थिति की समीक्षा करेगा और आवश्यक कदम उठाएगा। गगरानी ने शहर के निवासियों के साथ ही पेशेवरों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों से पानी बचाने के लिए काम करने की भी अपील की।
(एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
होली स्पेशल: कोंकण के लिए चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेनें; एलटीटी-मडगांव और दिवा-चिपलुन के बीच मिलेगी विशेष सेवा
‘मुख्यधारा से जुड़ने के लिए कम हो मदरसों की संख्या’; संजय निरुपम का बड़ा बयान, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
अजित पवार विमान हादसा: विधान परिषद सभापति ने सरकार को दिए तथ्य पेश करने के निर्देश; CBI जांच और FIR की मांग
2030 तक एक्सीडेंट आधे करने का लक्ष्य, घायलों को 1.5 लाख तक मुफ्त इलाज, जानें महाराष्ट्र सरकार का पूरा प्लान
Bmc said the stock of seven reservoirs supplying water to the city will remain till the end of july
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Today Horoscope 27 February: शुक्रवार को इन 3 राशियों पर होगी धन की वर्षा! जानें अपनी राशि का हाल
Feb 27, 2026 | 12:05 AMहार कर भी ‘बाजीगर’ बना जिम्बाब्वे का ये बल्लेबाज, बुमराह को जड़ा कोहली जैसा छक्का, खेली 97 रन की नाबाद पारी
Feb 26, 2026 | 11:56 PMजिम्बाब्वे पर भारत की जीत से साउथ अफ्रीका को हुआ फायदा, T20 WC 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची प्रोटियाज टीम
Feb 26, 2026 | 11:11 PMचेपॉक में भारत ने भरी सेमीफाइनल के लिए हुंकार, अभिषेक-हार्दिक ने जिम्बाब्वे को दिया जख्म, 72 रन से चटाई धूल
Feb 26, 2026 | 10:35 PMअसम के ‘फायरब्रांड’ सीएम की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हेट स्पीच के मामले में सरमा के साथ लपेटे में आई भारत सरकार
Feb 26, 2026 | 10:18 PMIND vs WI: टीम इंडिया की ताकत देख डरे शाई होप? बोले- सेमीफाइनल के लिए हमें ऐसा करना ही होगा
Feb 26, 2026 | 10:17 PMT20 World Cup में भारत ने बनाया एक नया कीर्तिमान, एक पारी में पहली बार किया ऐसा कारनामा
Feb 26, 2026 | 10:08 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM
आस्था के सागर में डूबा उज्जैन, 1.31 करोड़ के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Feb 26, 2026 | 12:42 PM
मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM














