छठ पर्व पर सियासत, BMC ने रद्द की दी हुई परमिशन, लोगों में गुस्सा
- Written By: अनिल सिंह
Updated On:
Nov 13, 2023 | 04:54 PM
- 12 वर्षों से महाराणा प्रताप उद्यान मना रहे थे पर्व
- राजनीतिक दबाव में अनुमति रद्द करने का आरोप
रितेश तिवारी@नवभारत
कांदिवली: मुंबई (Mumbai) के कांदिवली (Kandivali) पूर्व (East) लोखंडवाला में स्थित महाराणा प्रताप उद्यान (Maharana Pratap Udyan) छठ पूजा (Chhath Pooja) के प्रसिद्ध है। पिछ्ले 12 वर्षों से कांग्रेस के पूर्व नगरसेवक राजपति यादव द्वारा यहां छठ पूजा का आयोजन किया जाता है। जिसे इस साल बीएमसी (BMC) ने अनुमति (Permission) देने के बाद रद्द (Cancel) कर दिया है। इस साल कांग्रेस की पूर्व नगरसेवक राजपति यादव को उद्यान में छठ पूजा का आयोजन करने की अनुमति नहीं है।
छठ पूजा को लेकर सियासत
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बड़े पैमाने पर उत्तर भारतीय और बिहार के लोग रहते है। छठ पूजा को लेकर यह कोई पहला विवाद नहीं है, इससे पहले भी छठ पूजा को लेकर सियासत कई बार की गई है। राजपति यादव को बीएमसी आर दक्षिण विभाग द्वारा छठ पूजा कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति हर साल की तरह इस साल भी दी गई थी। श्रद्धालुओं से लेकर सभी नेताओं को निमंत्रण पत्रिका बट जाने के बाद बीएमसी ने राजपति यादव की अनुमति को रद्द कर दिया है। जिसके बाद से श्रद्धालु और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में बीएमसी के खिलाफ गुस्सा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि छठ पूजा को लेकर सियासत की जा रही है।
नहीं बताया कोई कारण
पूर्व नगर सेविका अजंता राजपति यादव के अनुसार उन्होंने छठ व्रत विधियों के लिए अपने निधी से 2013 में महाराणा प्रताप उद्यान में स्थाई रूप में पक्का कुंड बनवाया था। पिछले 12 वर्षों से महाराणा प्रताप उद्यान में राजपति सेवा मंडल द्वारा छठ व्रत विधियों के पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें कई हज़ार श्रद्धालु आते है। जो अपने त्योहारों को बड़ी श्रद्धा के साथ मनाते है और धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बनते है। परंतु इस साल बीएमसी ने कार्यक्रम की अनुमति रद्द कर दिया है।
दूसरे मैदान में मनाया जाएगा छठ पर्व
राजपति यादव ने सत्ताधारी पार्टी के नेता पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीएमसी अधिकारी ने सत्ताधारी नेता के दबाव में आकर मेरे कार्यक्रम के परमिशन को रद्द किया है। सत्ता पार्टी के नेता हमारे कार्यक्रमों से घबराए हुए है। अब हम उत्तर भारतीयों के धार्मिक कार्यक्रमों पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रहे हैं। मै जरूरत पड़ने पर कोर्ट भी जाऊंगा। रही कार्यक्रम की बात तो मै लोखंडवाला के दूसरे मैदान में कृत्रिम तालाब की व्यवस्था कर जोरदार कार्यक्रम करूंगा। आगामी चुनाव में श्रद्धालु स्वयंम ऐसे नेताओं को जवाब देंगे।
Bmc canceled permission for chhath pooja on maharana pratap udyan kandivali east
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Nov 13, 2023 | 04:54 PM
