मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, नदी में गिरी बस, तीन लोगों की मौत, 28 घायल
- Written By: वैष्णवी वंजारी
अलीराजपुर: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में रविवार सुबह एक बस के नदी में गिर जाने से इसमें सवार एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह हादसा अलीराजपुर जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर गुजरात सीमा से सटे चांदपुर में हुआ।
उन्होंने कहा कि यह निजी बस गुजरात के छोटा उदयपुर से अलीराजपुर आ रही थी,तभी बस मेलखोदरा नदी पर बने पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में कैलास मैडा (48), उनकी पत्नी मीराबाई (46) एवं एक साल के बच्चे की मौत हो गयी।
हादसे में घायल 28 लोगों को जिला चिकित्सालय अलीराजपुर में भर्ती कराया गया है। चांदपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक के साथ मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी मनोज पुष्प ने बताया कि घायलों के उचित इलाज के आदेश चिकित्सकों को दिये गये हैं। (एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
BRICS Summit: मध्य प्रदेश में सजेगा ब्रिक्स देशों का जमावड़ा, शिवराज सिंह चौहान ने इस खास शहर को चुना मेजबान
श्योपुर में अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत, 26 से ज्यादा घायल
शहर की जनगणना करेगी ‘गर्लफ्रेंड’, गुना में नगरपालिका का अजीबोगरीब फरमान, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा लेटर
बाबू की रोमांटिक इंग्लिश ने किया कमाल! प्रेमिका पंत बन गईं ‘गर्लफ्रेंड पंत’, नगर पालिका का अतरंगी आदेश वायरल
