बाबू की रोमांटिक इंग्लिश ने किया कमाल! प्रेमिका पंत बन गईं ‘गर्लफ्रेंड पंत’, नगर पालिका का अतरंगी आदेश वायरल
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के गुना जिले से सरकारी सिस्टम की लापरवाही का एक ऐसा अतरंगी मामला सामने आया है, जिसने पूरी व्यवस्था को हंसी का पात्र बना दिया है। वीडियो में देखिए क्या है पूरा मामला।
- Written By: मनोज आर्या
Madhya Pradesh Census Duty: मध्य प्रदेश के गुना जिले से सरकारी सिस्टम की लापरवाही का एक ऐसा अतरंगी मामला सामने आया है, जिसने पूरी व्यवस्था को हंसी का पात्र बना दिया है। यहां जनगणना के दूसरे चरण के लिए जारी की गई आधिकारिक सूची में एक महिला कर्मचारी का नाम ‘गर्लफ्रेंड पंत’ लिखा पाया गया। यह खबर और इससे संबंधित सरकारी दस्तावेज जैसे ही पब्लिक डोमेन में आए, सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। दिलचस्प बात यह है कि केवल नाम ही नहीं, बल्कि डिजिटल इंडिया के इस दौर में उनकी यूजर आईडी भी ‘गर्लफ्रेंड’ के नाम से ही अलॉट कर दी गई। इस अतरंगी नाम के पीछे की कहानी बाबू की ‘मॉडर्न इंग्लिश’ और गूगल ट्रांसलेशन का अति उत्साह है। दरअसल, महिला कर्मचारी का असली नाम ‘प्रेमिका पंत’ है। लिस्ट टाइप करते समय किसी बाबू ने ‘प्रेमिका’ शब्द को आधुनिक रूप देने के लिए शायद गूगल ट्रांसलेट का सहारा लिया, जिससे वह बदलकर ‘गर्लफ्रेंड’ हो गया।