Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BEST ने ओल्ड डबल डेकर को कहा अलविदा, उनकी जगह लेंगी ई- डबल डेकर, जुलाई 2024 आएंगी 900 बसें

  • By अनिल सिंह
Updated On: Sep 15, 2023 | 07:50 PM

Photo Credit- X

Follow Us
Close
Follow Us:
मुंबई: महानगर में पुरानी डबल डेकर बसों (Double Decker) का साथ अब मुंबईकरों से छूट गया है। डीजल पर चलने वाली नॉन एसी बसों ने बेस्ट के काफीले को शुक्रवार से अलविदा कह दिया है. इन बसों की जगह अब नई अत्याधुनिक एसी ई-बसें (E-Double Decker) लेंगी। लगभग 86 साल वर्ष पुरानी डबल डेकर बसें इतिहास बनकर रह जाएगी। 
BEST का इतिहास
लगभग 149 साल पहले वर्ष 1874 में मुंबई के सार्वजनिक परिवहन में घोड़े से खींची जाने वाली ट्राम की शुरुआत हुई थी। कुछ वर्षों के बाद उनकी जगह इलेक्ट्रिक ट्राम ने ले ली। 1964 में ट्राम मुंबई की सड़कों से पूरी तरह से गायब हो गई। अब मुंबई की सड़कों पर दौड़ने वाली पुरानी लाल रंग की डबल-डेकर बसें भी बेस्ट के बेड़े से बाहर हो गई हैं,  जो 1937 से मुंबई के सार्वजनिक परिवहन का हिस्सा रही हैं। शेष तीन ओपन-डेक डबल-डेकर बसें भी अगले महीने से नहीं दिखेगी। मुंबई दर्शन योजना के तहत ओपन टॉप डबल डेकर बसें 1997 में महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम द्वारा शुरू की गयी थी। इनकी 15 साल की आयु सीमा समाप्त होने के बाद उन्हें स्क्रैप में डाल दिया जाएगा। 
 

पुरानी डबल डेकर बसों की जगह 21 फरवरी 2023 से चरणबद्ध तरीके से वातानुकूलित ई- डबल डेकर बसों को शामिल किया जा रहा है। बेस्ट प्रशासन की ओर से जुलाई 2024 तक 900 ई- डबल डेकर बसें सभी 12 डिपो से चलाई जाएंगी। वर्तमान में 35 ई- डबल डेकर बसें बेस्ट में शामिल की गई है। इसमें 16 बसें मुंबई की सड़कों पर यात्रियों को सेवा दे रही हैं। अगले सप्ताह दक्षिण मुंबई के लिए और ई-बसें साथ ही उपनगरों के लिए 15 बसें चलाई जाएंगी। स्वीच मोबिलिटी कंपनी को 900 ई-डबल डेकर बसों की आपूर्ति करने का कार्यादेश जारी किया गया है। इनमें से 35 बसें प्राप्त हो चुकी हैं। बेस्ट प्रशासन के अनुसार इन बसों का किराया ज्यादा नहीं है और प्रदूषण मुक्त हैं। चढ़ने-उतरने के लिए बस में दो दरवाजे हैं। सुरक्षा के लिए बस में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मोबाइल चार्ज की सुविधा भी बस में उपलब्ध है।    

 

Best said goodbye to old double deckers e double deckers will replace them 900 buses will arrive in july 2024

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 15, 2023 | 07:50 PM

Topics:  

  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

Mumbai में बाढ़ नियंत्रण के लिए 800 बायोस्वेल, बीएमसी ने 12,705 करोड़ का प्रस्ताव भेजा

2

Dahisar में युवक पर तलवार-चाकू से हमला, 9 पर मामला दर्ज; दो आरोपी गिरफ्तार

3

Mumbai: राजावाड़ी अस्पताल का कायापलट शुरू, 1020 बेड वाला सुपर स्पेशलिटी भवन बनेगा

4

Mumbai में निर्माणस्थलों पर कसा शिकंजा, 4 दिन में 78 स्टॉप वर्क नोटिस जारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.