Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केरल के कोट्टायम में सरकारी पोल्ट्री फार्म में एवियन फ्लू का प्रकोप

केरल के मनारकाड में जिला प्रशासन ने सरकार द्वारा संचालित क्षेत्रीय पोल्ट्री फार्म में एवियन फ्लू (एच5एन1) के फैलने की पुष्टि की है। पशुपालन विभाग द्वारा संचालित पोल्ट्री फार्म में एवियन फ्लू फैलने की पुष्टि के बाद कलेक्ट्रेट में आयोजित अंतर-विभागीय बैठक के बाद ये कदम उठाए गए।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 24, 2024 | 11:36 AM

एच5एन1 से प्रभावित पोल्ट्री फार्म (फोटो- सोशल मिडीया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कोट्टायम: केरल के मनारकाड में एवियन फ्लू (एच5एन1) फैल रहा हैं। जिला प्रशासन ने सरकार द्वारा संचालित क्षेत्रीय पोल्ट्री फार्म में एवियन फ्लू (एच5एन1) के फैलने की पुष्टि की है। जिला प्रशासन ने गुरुवार को एक बयान दिया जिसमें कहा गया कि एवियन फ्लू के प्रकोप के बाद पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर के दायरे में सभी पालतू पक्षियों को मारने और दफनाने/जलाने का निर्णय लिया गया है।

इसमें कहा गया है कि प्रभावित क्षेत्र को संक्रमणमुक्त करने के लिए कदम उठाए जाएंगे और साथ ही पोल्ट्री फार्म से एक से दस किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित किया गया है। जिला प्रशासन ने इसके अलावा राज्य के कोट्टायम जिले में मुर्गी, बत्तख, बटेर और अन्य पक्षियों के पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री और आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

बड़ी संख्या में हुई मौत

सम्बंधित ख़बरें

ड्रैगन के घर में देश का नया ‘चाणक्य’! कौन हैं चीन में भारत के नए दूत विक्रम दुरईस्वामी, जानें पूरी कहानी

क्या शुरू होने वाला है परमाणु युद्ध? US एजेंसियों ने भारत-पाक को लेकर क्यों दी ये बड़ी चेतावनी, जानिए सबकुछ

IPL 2026 से पहले BCCI की बड़ी जीत, केरल हाई कोर्ट ने नाम पर आपत्ति वाली याचिका को किया खारिज

जलगांव: अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर, निर्यात संकट से अंडों के दाम गिरे, पोल्ट्री उद्योग में संकट

कोट्टायम की जिला कलेक्टर वी विग्नेश्वरी ने पशुपालन विभाग द्वारा संचालित पोल्ट्री फार्म में एवियन फ्लू फैलने की पुष्टि की जिसके बाद कलेक्ट्रेट में आयोजित अंतर-विभागीय बैठक के बाद ये कदम उठाए गए। इसमें कहा गया है कि फार्म में लगभग नौ हजार मुर्गियां पाली गई थीं। फार्म में बड़ी संख्या में मुर्गियों के मरने के बाद मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान प्रयोगशाला में नमूनों के परीक्षण के बाद एच5एन1 की पुष्टि हुई।

(एजेन्सी)

Avian flu found in the government poultry farm of kerala

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 24, 2024 | 11:36 AM

Topics:  

  • India
  • Kerala
  • Poultry Farm

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.