Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

असम: बकरी चुराने के संदेह में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, दो लोग गिरफ्तार

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Jan 02, 2022 | 03:46 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

गोलाघाट: असम के गोलाघाट जिले के एक सुदूरवर्ती गांव में तीन लोगों ने बकरी चुराने के संदेह में 45 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। डेरगांव थाना क्षेत्र के ममरानी गांव में शनिवार रात स्थानीय लोगों की मौजूदगी में हुई इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

डेरगांव पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी प्रदीप चौधरी ने बताया, ‘‘मृतक की पहचान संजय दास के रूप में हुई है। उनके परिवार के सदस्य कुछ समय पहले थाने गए थे। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है।”

पुलिस के मुताबिक दास पर तीन लोगों ने हमला किया था, जो उसी गांव के निवासी हैं। हमले के बाद दास को पहले डेरगांव सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां के चिकित्सकों ने उसे जोरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जेएमसीएच) स्थानांतरित कर दिया। दास की रविवार तड़के मौत हो गई।

पुलिस ने जिन दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, उनसे मामले की विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए पूछताछ की जा रही है। चौधरी ने बताया, ‘‘हमारी जानकारी के अनुसार आरोपियों में से एक व्यक्ति की बकरी गायब हो गई थी और दास पर इसे चोरी करने का संदेह था। 

बकरी के मालिक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दास की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।” असम विधानसभा के हाल में संपन्न शीतकालीन सत्र के दौरान, सरकार ने कहा था कि वह कुछ अन्य राज्यों के समान पीट-पीटकर हत्या के मामलों के खिलाफ एक विधेयक लाने पर चर्चा करेगी। जोरहाट शहर में 29 नवंबर को एक दुर्घटना को लेकर तीखी बहस के बाद भीड़ ने ऑल असम स्टूडेंट यूनियन (आसू) नेता अनिमेष भुइयां की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। (एजेंसी)

Assam man lynched on suspicion of stealing goat two arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 02, 2022 | 03:46 PM

Topics:  

  • Assam
  • Lynching

सम्बंधित ख़बरें

1

कांग्रेस आलाकमान ने चुनाव लड़ने की रणनीति में किया बड़ा बदलाव, बागी नेताओं के लिए बनाया ‘चक्रव्यूह’

2

Sheikh Hasina का यूनुस पर बड़ा हमला: हिंदुओं की लिंचिंग और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का लगाया आरोप

3

‘असम खुद ही बांग्लादेश में शामिल हो सकता है’, CM हिमंता बिस्वा सरमा के दावे से मचा हड़कंप

4

असम में अचानक कैसे सुलग उठा कार्बी आंगलोंग? दो लोगों की मौत और कई घायल, जानिए खूनी खेल की पूरी कहानी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.