Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी पहुंचे केजरीवाल ने फिर कहा चुनाव बाद योगी को हटा सकते हैं पीएम

  • Written By: मनोज पांडे
Updated On: May 16, 2024 | 06:49 PM

अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

राजेश मिश्र@नवभारत 
लखनऊ:
इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट की अपील करने राजधानी लखनऊ पहुंचे आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक बार फिर चुनाव बाद उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को हटाए जाने का दावा किया। 

केजरीवाल और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को लखनऊ में एक साझा प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तय कर लिया है कि अमित शाह को अपना वारिस बनाएंगे और वह दो-तीन साल से इसमें लगे हुए हैं। इसमें जो भी नेता बाधा बन सकता था उन्हें एक-एक कर हटा दिया गया है जैसा शिवराज सिंह और वसुंधरा राजे। अब केवल एक ही व्यक्ति बचा है जो इस राह में कांटा बन सकता है और वो योगी आदित्यनाथ हैं। केजरीवाल ने कहा कि योगी को हटाने का मन बना लिया है और यदि चुनाव जीतते हैं तो उन्हें कुछ ही महीनों में हटा दिया जाएगा। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा 400 पार सीटें चाहती है और उसके नेता कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी कुछ बड़ा काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अंदर से पता चला है कि भाजपा आरक्षण को खत्म करनी चाहती है। केजरीवाल ने कहा कि संघ और भाजपा शुरू से ही आरक्षण के खिलाफ रहे हैं और ये संविधान को तार-तार करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में वर्तमान सरकार के खिलाफ माहौल बन चुका है और उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, राजस्थान सहित कई राज्यों में इनकी सीटें घट रही हैं। उन्होंने दावा किया कि 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। 

सम्बंधित ख़बरें

‘मुख्यमंत्री जी खुद उपद्रवी थे…’, अखिलेश यादव का CM योगी पर सबसे बड़ा हमला, अब यूपी में आएगा सियासी भूचाल!

योगी के साथी करते थे मुखबिरी… आजादी से पहले कब वंदे मातरम गाया था, अखिलेश यादव ने और क्या कहा?

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले फिर साथ आएंगे बुआ-बबुआ? ‘बहुजन समाज’ को लेकर अखिलेश के बयान से सियासी पारा हाई

UP में आज चढ़ेगा सियासी पारा! विधानसभा में आज योगी देंगे विपक्ष को जवाब, बजट पर होगी चर्चा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि माहौल इस तरह बदल चुका है कि पहले चार चरणों में ही भाजपा पस्त हो गयी है। उन्होंने एक बार फिर कहा कि देश की 140 करोड़ जनता भाजपा को 140 सीटें के नीचे पहुंचा देगी। अखिलेश ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश, पंजाब और दिल्ली की 99 सीटों में ही उलझ कर रह गयी है जहां इसकी सबसे बड़ी हार होने वाली है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है। सपा मुखिया ने कहा कि इन्हें 400 पार सीटें आरक्षण और संविधान खत्म करने के लिए चाहिए। 

आप सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह ने स्वाती मालीवाल पर दिल्ली मुख्यमंत्री के बंगले के बाहर हुए हमले के जवाब में कहा कि भाजपा इस पर राजनीतिक खेल न खेले। उन्होंने कहा कि स्वाति मालीवाल जब पहलवान बेटियों के समर्थन में जंतर-मंतर पर गयी थी तो पुलिस ने उन्हें घसीट कर मारा था। प्रधानमंत्री और भाजपा को उस पर जवाब देना चाहिए। 

Arvind kejriwal again said that pm modi can remove yogi adityanath after the lok sabha election

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 16, 2024 | 06:49 PM

Topics:  

  • Arvind Kejriwal
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.