In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- State »
- Ambadas Danve Demands Relief Fund For Farmers
अंबादास दानवे की चेतावनी, किसानों के नुकसान पर तुरंत हो कार्रवाई, वर्ना शिवसेना स्टाइल में…
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी
Updated On:
Nov 29, 2023 | 08:12 PM

छत्रपति संभाजीनगर: राज्य में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों (Farmers) को काफी नुकसान हुआ है। इस गंभीर स्थिति में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को कोई चिंता नहीं है। महाराष्ट्र में इतनी गंभीर स्थिति निर्माण होने के बावजूद वे प्रचार के लिए अन्य राज्य पहुंचे। किसानों के नुकसान की राज्य के सीएम व डिप्टी सीएम को कोई चिंता नहीं है। इस तरह का आरोप राज्य के विरोधी पक्ष नेता अंबादास दानवे (Ambadas Danve) ने लगाया।
पिछले तीन दिन से मराठवाडा सहित आस-पास के क्षेत्र में हुई बेमौसम बारिश से बड़े पैमाने पर फसलों का नुकसान हुआ। बुलढाणा, जालना व संभाजीनगर इन जिलों में बेमौसम बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद विरोधी पक्ष नेता दानवे ने बुधवार की दोपहर विभागीय आयुक्त मधुकर आर्दड से मुलाकात की। उसके बाद विभागीय आयुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने राज्य सरकार पर कई आरोप लगाए।
इससे पूर्व शिवसेना नेताओं ने विभागीय आयुक्त से मुलाकात कर किसानों को तत्काल राहत देने की मांग की। इस में मराठवाड़ा में सभी फसलों का व्यापक पंचनामा और जहां ओलावृष्टि हुई वहां तत्काल मुआवजा दिए जाने की मांग है। शेडनेट से हुए नुकसान की गणना कर मुआवजे में शामिल किया जाए। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की ऑनलाइन सूचना देने के दौरान वेबसाइट हैंग होने की कई शिकायतें मिल रही हैं। इसलिए दानवे ने नुकसान की सूचना का आवेदन ऑफलाइन लेने की मांग की है। ऑनलाइन अधिसूचना लेने की अवधि बढ़ाने के बारे में निर्देश बीमा कंपनियों को देने की मांग की है। फसल बीमा कंपनियों को गैर जिम्मेदाराना नीति के बारे में सख्त चेतावनी दी जाए, नहीं तो शिवसेना स्टाइल में उन्हें समझाया जाएगा।
दिवाली के अवसर पर घोषणा
दिवाली के शुभ अवसर पर कृषि मंत्री ने घोषणा की कि यह त्योहार राज्य के सभी किसानों के लिए मधुर होगा। लेकिन किसानों की दिवाली अभी तक मधुर नहीं रही है। फसल बीमा अभी तक नहीं मिला है। इसके बावजूद राज्य के केवल 40 तालुका को सूखा प्रभावित घोषित किया गया है। इस मौके पर अंबादास दानवे ने राज्य सरकार से पूरे राज्य में सूखा घोषित करने और जरूरतमंद किसानों को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की।
दिवाली के शुभ अवसर पर कृषि मंत्री ने घोषणा की कि यह त्योहार राज्य के सभी किसानों के लिए मधुर होगा। लेकिन किसानों की दिवाली अभी तक मधुर नहीं रही है। फसल बीमा अभी तक नहीं मिला है। इसके बावजूद राज्य के केवल 40 तालुका को सूखा प्रभावित घोषित किया गया है। इस मौके पर अंबादास दानवे ने राज्य सरकार से पूरे राज्य में सूखा घोषित करने और जरूरतमंद किसानों को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की।
क्षतिग्रस्त किसानों की समस्या अधिवेशन में उठायेंगे
विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने आज बुलढाणा, जालना और संभाजीनगर जिलों के क्षतिग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इनमें बुलढाणा के पलसखेड़ा, तुलजापुर, जालना के राजेवाड़ी और संभाजीनगर जिले के लाडगांव शामिल हैं। इस अवसर पर उन्होंने बेमौसम बारिश के कारण हुए नुकसान का निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत की। इस मौके पर उन्होंने बाग को हुए नुकसान की जानकारी लेने के बाद आगामी सत्र में इस मुद्दे को उठाने का आश्वासन दिया।
विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने आज बुलढाणा, जालना और संभाजीनगर जिलों के क्षतिग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इनमें बुलढाणा के पलसखेड़ा, तुलजापुर, जालना के राजेवाड़ी और संभाजीनगर जिले के लाडगांव शामिल हैं। इस अवसर पर उन्होंने बेमौसम बारिश के कारण हुए नुकसान का निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत की। इस मौके पर उन्होंने बाग को हुए नुकसान की जानकारी लेने के बाद आगामी सत्र में इस मुद्दे को उठाने का आश्वासन दिया।
सम्बंधित ख़बरें
सभापति चुनाव से पहले सियासी घमासान, व्हिप को लेकर आरोप-प्रत्यारोप; डोणगांवकर-दानवे आमने-सामने
जल योजना के श्रेय पर विवाद, मनपा सभा में गरमाया माहौल, अंबादास दानवे बोले- सभी का होना चाहिए अभिनंदन
जिला परिषद चुनाव विवाद: दानवे पर 18 करोड़ के आरोप खारिज, सौदेबाजी के आरोपों पर सदस्यों में टकराव
‘शिंदे सेना के साथ जाने में क्या हर्ज!’दानवे के बयान से यूबीटी में हलचल के संकेत
Ambadas danve demands relief fund for farmers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Nov 29, 2023 | 08:12 PM
Topics:
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में सनसनी, शोभायात्रा से लापता 14 साल के अथर्व की गला घोंटकर हत्या; बोरे में बंद मिला शव- VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:59 PMबारामती में सियासी जंग, सुनेत्रा के सामने कांग्रेस का दांव, आकाश मोरे को बनाया उम्मीदवार
Apr 05, 2026 | 09:54 PM‘मां का सम’ ओटीटी पर रिलीज, मोना सिंह की इमोशनल सीरीज में दिखेगा रिश्तों और गणित का अनोखा संगम
Apr 05, 2026 | 09:53 PMचिन्नास्वामी में आया पाटीदार और टिम डेविड के नाम का तूफान, CSK के सामने बना डाला 250 रन का विशाल स्कोर
Apr 05, 2026 | 09:50 PMबंगाल चुनाव: एयरपोर्ट पर भी दिखे PM Modi एक्टिव, कार्यकर्ताओं से पूछा चुनावी मिजाज; आप भी देखिए VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:49 PMइंडियन नेवी अग्निवीर (म्यूजिशियन) 2026 भर्ती: 10वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका
Apr 05, 2026 | 09:32 PMIPL 2026 के बीच बेंगलुरु के मैदान पर अमर हुए द्रविड़ और कुंबले, दिग्गजों के नाम पर रखे गए स्टेडियम के दो छोर
Apr 05, 2026 | 09:18 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM














