Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अजय महाराज बारस्कर और संगीता वानखेडे का वीडियो वायरल, जरांगे मामले में नया ट्विस्ट

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Feb 23, 2024 | 08:34 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
  • सोशल मीडिया पर शुरू हुई वॉर  
नवभारत न्यूज़ नेटवर्क
मुंबई/जालना: मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल (Jarange Patil) के खिलाफ आरोप लगाने वालों के अब नए वीडियो (Video) वायरल (Viral) हो रहे हैं। जरांगे पाटिल पर शरद पवार के साथ सांठ गांठ का आरोप लगाने वाली महिला कार्यकर्ता संगीता वानखेड़े (Sangita Wankhede) का अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे  कथित रूप से अपने फायदे के लिए किसी भी हद तक जाने की बात कह रही हैं। वहीं एक वीडियो में वह फोन पर किसी शख्स के साथ अपमानजनक भाषा में बात कर रही हैं। वहीं जरांगे पर गुप्त समझौते लगाने वाले अजय महाराज बारस्कर (Ajay Maharaj Baraskar) का भी एक वीडियो सुर्ख़ियों में है जिसमें वे मंच पर जरांगे पाटिल को अलग सलाह दे रहे हैं। जिसे मराठा नेता खारिज करते हुए उन्हें मंच से जाने के लिए कह रहे हैं। अब यह पूरा मामला वीडियो वॉर में तब्दील हो गया है।  जहां एक-दूसरे के खिलाफ वीडियो जारी कर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। 
 
जरांगे के पीछे कौन, सबको पता है
संगीता वानखेड़े ने आरोप लगाया है कि जरांगे पाटिल राकां अध्यक्ष शरद पवार का मोहरा बन गए हैं। राकां प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने इस आरोप को पूरी तरह से खारिज किया है।  उन्होंने कहा कि शरद पवार कभी भी मनोज जरांगे के संपर्क में नहीं आए हैं। सबको पता है कि जरांगे किसके संपर्क में हैं। मुझे लगता है कि अब पूरे महाराष्ट्र को यह बात जाननी चाहिए।  पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री और मनोज जरांगे पाटिल के बीच क्या संवाद हुआ था। इसका खुलासा होना चाहिए। ताकि इस तरह के आंदोलन बार-बार न हो। 
 
जरांगे समर्थक की गाडी पर हमला
उधर मनोज जरांगे के समर्थक गंगाधर कालकुटे की गाडी पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। जरांगे से मिलने के बाद उन्होंने अपनी कार वडिगोदरी फाटा में एक पेट्रोल पंप के सामने पार्क की थी तभी कुछ लोगों ने उनकी गाडी फोड़ दी। 
पंकज भुजबल के काफिले को रोका
अजित पवार गुट के नेता और कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल मराठा समुदाय को ओबीसी श्रेणी से आरक्षण देने के खिलाफ हैं। उनका रुख है कि मराठा समुदाय को अलग से आरक्षण दिया जाना चाहिए। इसी वजह से मराठा आरक्षण की लड़ाई लड़ने वाले मनोज जरांगे और  भुजबल के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच गुरुवार छगन भुजबल के बेटे पंकज भुजबल के काफिले को रोककर मराठा आंदोलनकारियों ने उनके खिलाफ नारे लगाए। पंकज मालेगांव के दौरे पर थे। इस पर छगन भुजबल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब मराठा समुदाय को अब अलग से आरक्षण दिया गया है तो फिर मेरे बेटे के काफिले को रोकने का कारण क्या है। ओबीसी नेता ने डंके की चोट पर कहा कि हम किसी से डरने वाले नहीं है। 

Ajay maharaj baraskar and sangita wankhede video viral new twist in jarange case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 23, 2024 | 08:34 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.