Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जल संकट से जूझ रहे बेंगलुरु पर टूटी नई आफत, एक-एक कर 47 छात्राएं अस्पताल में भर्ती, 2 की हालत गंभीर

  • Written By: अक्सा अंसारी
Updated On: Apr 07, 2024 | 09:55 AM

बेंगलुरु में जल संकट छात्राएं अस्पताल में भर्ती (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

बेंगलुरु: दस्त (Diarrhea) और निर्जलीकरण (Dehydration) की शिकायत के बाद अस्पताल (Hospital) में भर्ती करायी गयीं ‘बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (Bengaluru Medical College and Research Institute, BMCRI)’ की छात्राओं में से दो में हैजा की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इससे एक दिन पहले इसी संस्थान की 47 छात्राओं को दस्त और निर्जलीकरण की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत राज्य निगरानी इकाई की डॉ. पद्मा एमआर ने बताया कि दो छात्राओं के नमूने हैजा की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। इस घटना के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव और महिला आयोग की अध्यक्ष ने अस्पताल और छात्रावास का निरीक्षण किया। बीएमसीआरआई के निदेशक रमेश कृष्णा के मुताबिक, संस्थान के ‘महिला छात्रावास’ की 47 छात्राओं को शुक्रवार को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये सभी दस्त और निर्जलीकरण से पीड़ित थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘दस्त और कमजोरी की शिकायत के बाद बीएमसीआरआई के छात्रावास की 47 छात्राओं को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी मरीजों के मल के नमूने जांच के लिए भेजे गए।” उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि रिपोर्ट में कहा गया है, दो छात्राएं हैजा से पीड़ित पायी गयी हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

गर्मियों में बढ़ने लगती है ये हेल्थ प्रॉब्लम्स, ऐसे रखें बदलते मौसम में खुद का ख्याल

हर दिन क्या 8 गिलास पानी पीने से खत्म होगा डिहाईड्रेशन, जानिए एक दिन में कितना पीना चाहिए पानी

देश की राजधानी में और भी गहराएगा जलसंकट, बेंगलुरु व दिल्ली के बाद अगला नंबर किसका ?

बेंगलुरु में IPL 2024 बीच छाया जल संकट, स्टेडियम सहित स्थानिकों के लिए भी NGT ने लगाए कड़े प्रतिबंध

कर्नाटक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने शुक्रवार को कहा था कि इस साल अब तक राज्य में हैजा के छह मामले सामने आए हैं, जिनमें से पांच मार्च के महीने में सामने आए थे। इन खबरों के बीच कि भीषण गर्मी के साथ-साथ जल संकट के कारण हैजा फैलने का डर पैदा हो गया है, विभाग ने स्पष्ट किया कि ये सभी मामले ‘‘छिटपुट” हैं।

(एजेंसी)

After water crisis another disaster hits bengaluru 47 girl students admitted to hospital condition of 2 critical

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 07, 2024 | 09:55 AM

Topics:  

  • Dehydration

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.