Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मनपा के 90 ठेका कर्मियों की छुट्टी, काम में लापरवाही की वजह से दिवाली में चला हंटर

  • By शफीउल्ला हुसैनी
Updated On: Nov 10, 2023 | 09:33 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

छत्रपति संभाजीनगर: संभाजीनगर (Sambhajinagar) मनपा (Municipal Corporation) के जलापूर्ति और दमकल जैसी अत्यावश्यक सेवाओं की आपूर्ति करने वाले विभाग के साथ ही यांत्रिकी एवं पशुसंवर्धन विभाग में नियुक्त 90 ठेका कर्मचारियों (Contract Employee) की छुट्टी (Fired) कर दी गई है। इन कर्मियों पर आरोप है कि वे सूचना दिए बगैर व नदारद हो जाते थे, साथ ही नागरिकों को सेवा देने में ये नाकाम रहे। लापरवाही ना करने की चेतावनी के बावजूद कर्मचारी अपनी आदत से बाज़ नहीं आ रहे थे।  

मनपा प्रशासक एवं आयुक्त जी. श्रीकांत ने शुक्रवार, 10 नवंबर को  यह जानकारी दी। कहा कि मनपा में स्थायी अधिकारियों व कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने से दिन-ब-दिन कमी आ रही है। इसे देखते हुए मनपा के विभिन्न विभागों में ठेका कर्मियों की नियुक्ति की गई है। यही नहीं, ठेका कर्मियों को न्यूनतम वेतन कानून के अनुसार वेतन दिया जा रहा है। बावजूद इसके ये कर्मचारी नागरिकों को बुनियादी व अत्यावश्यक सेवा प्रदान करने में विफल रहे हैं। 

3 महीने पहले 245 को भेजा था घर
मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत ने कहा कि काम में लापरवाही बरतने को लेकर 3 महीने पहले 245 ठेका कर्मियों की छुट्टी की गई थी। बावजूद इसके अन्य ठेका कर्मचारी हरकतों से बाज नहीं आए और उनके कामकाज में सुधार नहीं आया। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें सूचना दी थी कि मनपा के जलापूर्ति एवं दमकल विभागों में नियुक्त ठेका कर्मी लापरवाही बरत रहे हैं। इसके आधार पर जलापूर्ति विभाग के 4 दमकल विभाग के 27 और यांत्रिकी विभाग के 9 पशुसंवर्धन विभाग के 11 इस तरह कुल 90 ठेका कर्मियों की सेवाएं खत्म कर दी गई। 

सम्बंधित ख़बरें

UBT में घमासान, रशीद मामू की एंट्री पर खैरे का खुला विरोध, “किसी भी हाल में टिकट नहीं”

छत्रपति संभाजीनगर में 1490 निर्माण प्रस्ताव, 1067 का हुआ निपटारा, मनपा को बड़ा आर्थिक सहारा

अमरावती मनपा चुनाव: आरक्षण का अंतिम मसौदा जारी, जानें कौन सी सीट किसके लिए हुई आरक्षित

‘हैप्पी स्ट्रीट’ का उत्साहपूर्ण शुभारंभ, नागरिकों ने दिखाया उमंग भरा सहभाग

अत्यावश्यक सेवा के कर्मियों पर लगाएंगे एस्मा  
मनपा आयुक्त जी श्रीकांत ने कहा कि मनपा में स्थाई या ठेका कर्मियों का दायित्व है कि वे उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करें। चेताया कि यदि अत्यावश्यक सेवाएं पानी, स्वास्थ्य, दमकल विभाग के कर्मियों ने अलग-अलग करों का भुगतान करने वाले नागरिकों को परेशान किया, तो उनके खिलाफ एस्मा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। 
स्थाई भर्ती के बाद नहीं रहेगी जरूरत
मनपा आयुक्त जी श्रीकांत ने कहा कि मनपा की ओर से स्थाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया कार्यान्वित की जा रही है। इसके तहत पहले चरण में 12 कर्मियों की भर्ती की जाएगी। यही नहीं, राज्य सरकार के पास 285 कर्मचारी भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है। उसे स्वीकृति मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद आर्थिक तंगहाली झेल रही मनपा ठेका कर्मियों की सेवा समाप्त कर देगी। 

90 contract employees of municipal corporation were fired from work

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 10, 2023 | 09:33 PM

Topics:  

  • Municipal Corporation

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.