जलगांव में अभय शास्ती योजना हिट, 26 दिन में 23.84 करोड़ की वसूली; नागरिकों ने भरा बकाया कर
Jalgaon Municipal Corporation Scheme: जलगांव नगर निगम की अभय शास्ती योजना से 26 दिनों में 23.84 करोड़ रुपये की वसूली हुई। पेनल्टी में छूट से हजारों नागरिकों ने बकाया कर जमा किया।
- Written By: अंकिता पटेल
Jalgaon Abhay Shasti Yojana Success ( Source: Social Media )
Jalgaon Abhay Shasti Yojana Success: जलगांव आर्थिक वर्ष के अंतिम दिन जलगांव नगर निगम की ‘अभय शास्ती योजना’ ने उम्मीद से कहीं ज्यादा असर दिखाया है। 5 मार्च से 31 मार्च के बीच सिर्फ 26 दिनों में निगम को 23 करोड़ 84 लाख 16 हजार रुपये का भारी-भरकम राजस्व प्राप्त हुआ।
खास बात यह रही कि 31 मार्च को एक ही दिन में 1 करोड़ 70 लाख रुपये जमा हुए, जिससे नगर निगम के खजाने में जबरदस्त उछाल आ गया पेनल्टी में राहत बनी ‘गेम चेंजर’ बकाया संपत्ति कर पर लगने वाली पेनल्टी (शास्ती) में छूट देने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई थी।
छूट का फायदा उठाने के लिए हजारों प्रॉपर्टी धारकों ने अपना लंबित टैक्स जमा किया, जिससे शहर के कर संकलन केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। नगर निगम आयुक्त और वसूली टीम की सक्रियता व लगातार की गई अपीलों के चलते नागरिकों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई।
सम्बंधित ख़बरें
लाडकी बहीन योजना में अपात्र घोषित 70 लाख महिलाओं को मिला आखिरी मौका; दोबारा जमा कर सकेंगी दस्तावेज
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
लाखों की फीस वसूलने वाले कोचिंग संस्थान डकैत; नेताओं और माफियाओं की सांठगांठ पर भड़के राधाकृष्ण विखे पाटिल
उपमुख्यमंत्री पद के इस्तेमाल को वकील ने बताया असंवैधानिक, राज्यपाल को भेजा दूसरा शिकायती पत्र
आखिरी दिन ‘टैक्स डे’ जैसा माहौल
31 मार्च को चारों प्रभाग समितियों के कार्यालयों में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल रहा, कर्मचारी देर रात तक काम में जुटे रहे ताकि अंतिम समय में आने वाले नागरिकों का टैक्स स्वीकार किया जा सके।
प्रभाग-3 बना ‘कलेक्शन किंग’
वसुली के मामले में प्रभाग समिति क्रमांक 3 ने बाजी मारी है, इस प्रभाग से सबसे ज्यादा 9 करोड़ से अधिक की राशि जमा हुई, जो पूरे शहर में अव्वल रही।
यह भी पढ़ें:-जालना मनपा में सियासी हलचल, अनुशासनहीनता पर कांग्रेस सख्त, कांग्रेस ने 7 नगरसेवकों को किया निलंबित
जलगांव के नागरिकों का इस योजना को मिला शानदार प्रतिसाद सराहनीय है। जमा हुआ यह फंड शहर के विकास और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर खर्च किया जाएगा।
-जलगांव, नगर निगम, ढेरे, आयुका
