File Photo
नई दिल्ली: कई बार कुछ ऐसी खबरें सामने आती है जिसके बारे में जानकर हमारे होश उड़ जाते है। इन दिनों एक ऐसी ही खबर सोशल मीडिया पर सामने आई है। दरअसल हम जिस खबर के बारे में आपको बताने जा रहे है, वह उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का है। दरअसल यहां एक शख्स एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं, बल्कि चार-चार पत्नियों के होने के बावजूद भी पांचवीं शादी (Wedding) करने के लिए पहुंच गया और उसके बाद जो हुआ वो काफी हैरान कर देने वाला था, अक्सर आपने फिल्मों में देखा होगा की किसी की शादी हो रही है और एन मौके पर कोई शादी तोड़ने आ जाता है लेकिन यह असल में हुआ है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।
दरअसल हम जिसकी बात कर रहे है वह 55 साल के शफी अहमद (Shafi Ahmed) है। इस शख्स ने ऐसा कारनामा कर दिया कि इसके घरवाले इससे नाराज हो गए और खूब हंगामा किया। जी हां दरअसल मामला शख्स की पांचवीं शादी (Marriage) से जुड़ा हुआ है। इसकी शादी में खूब ड्रामा भी हुआ। दूल्हे की जमकर हुई पिटाई जाहिर सी बात है कि ऐसी हरकत पर किसी को भी गुस्सा (Anger) आना लाजमी है।
शफी अहमद की शादी को रोकने के लिए इसकी चार पत्नियां (Wives) अपने 7 बच्चों को लेकर, जहां शादी होने वाली थी वहां पहुंच गईं। जैसे ही इन सबने दुल्हन (Bride) को सच्चाई बताई तो दोनों परिवारों के बीच मानो जंग सी छिड़ गई। ये बहस (Argument) इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक उतर आई। इतना ही नहीं दूल्हे की भी जमकर पिटाई हुई।
इतने हंगामे के बाद दूल्हा मौके से भाग गया। आपको बता दें कि दूल्हे (Groom) के बच्चों ने इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। दरअसल पिता ने बच्चों को मासिक खर्च तक देना बंद कर रखा था। इसलिए जैसे ही परिवार (Family) को पांचवीं शादी की बात पता चली तो सभी आग बबूला हो गए। बता दें कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।