Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जायसवाल का कमाल, इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक, ‘ये’ कारनामा करने वाले बने तीसरे खिलाड़ी, देखें किस रिकॉर्ड में किया नाम दर्ज

  • By अक्सा अंसारी
Updated On: Feb 03, 2024 | 11:14 AM

यशस्वी जायसवाल का दोहरा शतक

Follow Us
Close
Follow Us:

विशाखापत्तनम: डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी (Dr. YS Rajasekhara Reddy) ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज (IND vs ENG 2nd Test Day 2) में युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने कमाल कर दिखाया है। दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन जायसवाल ने दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। इसी के साथ ही वे कम उम्र में ऐसा कारनामा करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन है। 

? ? In Pics! That 2⃣0⃣0⃣ Moment! Follow the match ▶️ https://t.co/X85JZGt0EV#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/QsJO7tUTiH — BCCI (@BCCI) February 3, 2024

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में पहले दिन टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर 336 रन बनाए थे। पहले दिन के हीरो यशस्वी जायसवाल ने खेल के दूसरे दिन अपनी पारी को 176 रनों से आगे बढ़ाया और अपना दोहरा शतक पूरा किया।  

सम्बंधित ख़बरें

सच साबित हुई पीटरसन की भविष्यवाणी, 1 साल पहले शुभमन गिल के लिए किया था ये दावा

शुभमन गिल के पास विराट-सचिन को पीछे छोड़ने का मौका, बनेंगे एजबेस्टन के बादशाह?

Tea ब्रेक तक 4 के नुक्सान के साथ इंग्लैंड ने बनाए 155 रन

दूसरे दिन का खेल खत्म: इंग्लैंड के खिलाफ भारत को मिली 171 रन की बढ़त, रोहित-यशस्वी नाबाद लौटे

That Leap. That Celebration. That Special Feeling ? ? Here’s how Yashasvi Jaiswal notched up his Double Hundred ? ? Follow the match ▶️ https://t.co/X85JZGt0EV#TeamIndia | #INDvENG | @ybj_19 | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/CUiikvbQqa — BCCI (@BCCI) February 3, 2024 

रिकॉर्ड में नाम दर्ज 

अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने कम उम्र में दोहरा शतक बनाने की लिस्ट में अपना नाम तीसरे नंबर पर दर्ज करवा लिया है। इस से पहले इन खिलाड़ियों ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है –

  1. सुनिल गावस्कर: सुनिल गावस्कर ने सिर्फ 21 साल 28 दिनों की उम्र में  227 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ा था।
  2. विनोद कांबली: विनोद कांबली ने 21 साल 32 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में 224 रन बना कर भारत के लिए दोहरा शतक जड़ा था। 
  3. यशस्वी जायसवाल: वहीं अब इस लिस्ट में 3 नंबर पर अपना नाम दर्ज करते हुए  यशस्वी जायसवाल ने 22 की उम्र में दोहरा शतक जड़ दिया है। 

यहां भी रिकॉर्ड कायम 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की और से दोहरा शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल चौथे खिलाड़ी बने हैं। यशस्वी जायसवाल से पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में मयंक अग्रवाल, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने दोहरा शतक जड़ा था। वहीं, ये चार साल के बाद पहला मौका है जब टीम इंडिया की ओर से किसी बल्लेबाज ने दोहरा शतक लगाया है। 

Yashasvi jaiswal double century in india vs england 2nd test day 2

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 03, 2024 | 11:14 AM

Topics:  

  • IND vs ENG 2nd Test Day 2

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.