WPL 2027 Schedule: BCCI ने जारी किया WPL 2027 का पूरा शेड्यूल, जानें कब और किस स्टेडियम में होंगे कितने मैच

WPL 2027 Venue: BCCI ने WPL 2027 का ऑफिशियल शेड्यूल घोषित कर दिया है। 14 जनवरी से 7 फरवरी तक वडोदरा और मुंबई के स्टेडियमों में खेले जाएंगे कुल 22 ब्लॉकबस्टर मुकाबले होंगे। पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
WPL 2027 Schedule
महिला प्रीमियर लीग 2027सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • बीसीसीआई ने इस बार दो शहरों- वडोदरा और मुंबई को मेजबान चुना है।

  • सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से लाइव शुरू होंगे।

  • WPL 2027 का आगाज 14 जनवरी 2027 से होने जा रहा है।

WPL 2027 Dates: महिला क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने विमेंस प्रीमियर लीग 2027 (WPL 2027) के पूरे कार्यक्रम का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है।

इस बार का टूर्नामेंट बेहद रोमांचक और नए वेन्यू के साथ फैंस का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपकी पसंदीदा टीमों के बीच खिताबी जंग कब और कहां खेली जाएगी, तो इस शेड्यूल की हर छोटी-बड़ी डिटेल यहां दी गई है।

इस तारीख से शुरू होगा महिला क्रिकेट का महाकुंभ

दरअसल, बीसीसीआई द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक, WPL 2027 का आगाज 14 जनवरी 2027 से होने जा रहा है। लगभग तीन सप्ताह से अधिक समय तक चलने वाले इस नॉकआउट और लीग स्टेज के घमासान का ग्रैंड फिनाले 7 फरवरी 2027 को खेला जाएगा।

क्रिकेट फैंस के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उन्हें मैचों के समय को लेकर कोई उलझन नहीं होगी; टूर्नामेंट के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से लाइव शुरू होंगे।

WPL 2027 Schedule
Asian Champions Trophy 2026: भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-1 से रौंदा, धमाकेदार अंदाज के साथ फाइनल में बनाई जगह

वडोदरा और मुंबई में बराबर बंटे मैच

इस साल के शेड्यूल की सबसे खास बात इसकी वेन्यू प्लानिंग है। बीसीसीआई ने इस बार दो शहरों- वडोदरा और मुंबई को मेजबान चुना है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही शहरों के स्टेडियमों में मैचों का बराबर बंटवारा किया गया है। पूरे सीजन में कुल 22 मैच खेले जाएंगे और दोनों स्टेडियमों को 11-11 मैचों की मेजबानी सौंपी गई है।

दोनों स्टेडियम में खेले जाएंगे मैच

वडोदरा (कोटंबी स्टेडियम): टूर्नामेंट के पहले हाफ का रोमांच गुजरात के वडोदरा में देखने को मिलेगा। बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन के नए कोटंबी स्टेडियम में 14 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक लगातार 11 लीग मुकाबले खेले जाएंगे।

मुंबई (ब्रेबोर्न स्टेडियम): इसके बाद पूरा कारवां मुंबई के ऐतिहासिक ब्रेबोर्न स्टेडियम का रुख करेगा। यहां 26 जनवरी से 3 फरवरी 2027 तक बाकी बचे 11 लीग मैच आयोजित होंगे।

WPL 2027 Schedule
SAFF Championship 2026: भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला आज, बिना किसी चार्ज के VETO ऐप पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग

प्लेऑफ और फाइनल की जंग

आपको बता दें कि लीग स्टेज के खत्म होने के बाद, असली नॉकआउट नजारा भी मुंबई की सरजमीं पर ही सजेगा। ब्रेबोर्न स्टेडियम में ही 5 फरवरी 2027 को प्लेऑफ मैच खेला जाएगा और इसके बाद 7 फरवरी 2027 को होने वाला महामुकाबला यानी ग्रैंड फाइनल भी इसी मैदान पर खेला जाएगा। इस तरह दोनों शहरों के फैंस को दुनिया के इस सबसे बड़े विमेंस टी20 लीग का लाइव मजा लेने का बराबर मौका मिलेगा।