महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए फिक्स हुआ वेन्यू, बिहार के इस शहर में होंगे मुकाबले
महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के अगले सत्र का आयोजन बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में 11 से 20 नवंबर तक होगा। देश में हॉकी की संचालन संस्था हॉकी इंडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
- Written By: मृणाल पाठक
भारतीय महिला हॉकी टीम (सोर्स - सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट का आयोजन होने वाला है। यह खेल 11 से 20 नवंबर के बीच खेला जाएगा। देश में हॉकी की संचालन संस्था हॉकी इंडिया ने गुरुवार को यह जानकारी साझा की है। टूर्नामेंट का आयोजन हॉकी इंडिया और बिहार सरकार करेंगे और यह नव-विकसित राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेल जाएगा।
पिछले साल हॉकी झारखंड ने रांची में महिला एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी का सफल आयोजन किया था जिसका खिताब भारत ने जीता था। गत चैंपियन भारत के अलावा ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन, जापान, कोरिया, मलेशियाई और थाईलैंड के इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की उम्मीद हैफदमक
इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों का स्वागत करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने कहा, ‘‘मैं आठवीं महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए बिहार सरकार का समर्थन देने को पर बहुत खुश हूं। हम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली अंतरराष्ट्रीय टीमों का स्वागत करते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
Asian Badminton Championship के फाइनल में पहुंचे आयुष शेट्टी, वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी को दी करारी शिकस्त
Asian Badminton Championship के सेमीफाइनल में पहुंचे आयुष शेट्टी, जोनाथन क्रिस्टी को हराकर मेडल किया पक्का
विशेष: नकवी का ट्रॉफी ले जाना पाक का खेल आतंक, सम्मान सहित भारत को लौटाएं
Asian Under-22 Boxing Championship: रितिका का गोल्ड पर कब्जा, हिंदुस्तान की झोली में 13 पदक
यह भी पढ़ें- विल पुकोवस्की ने 26 साल की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा, ये है वजह
उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद करते हैं कि इस प्रतियोगिता के लिए आने वाली हॉकी टीमें, अधिकारी और हॉकी प्रशंसक हमारे लोगों की मेहमाननवाजी का लुत्फ उठाएंगे, इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।” एशियाई हॉकी महासंघ के अध्यक्ष दातो फुमियो ओगुरा ने कहा, ‘‘मैं पिछले साल भारत में पुरुष और महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की सफल मेजबानी करने के बाद इस बड़े आयोजन की मेजबानी की जिम्मेदारी लेने के लिए हॉकी इंडिया के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।”
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि बिहार के राजगीर में होने वाली प्रतियोगिता झारखंड के रांची में आयोजित पिछले सत्र की तरह काफी सफल होगी।” हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा, ‘‘यह हॉकी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि यह पहली बार है जब बिहार में कोई अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। हम इस प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए अवसर और समर्थन के लिए एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) और बिहार सरकार के आभारी हैं।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
