Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Who is James Coles? भारत के खिलाफ ODI टीम में पहली बार मिली जगह, जानिए इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी की कहानी

James Coles England ODI: डोमेस्टिक क्रिकेट में बल्ले और गेंद से धमाल मचाने वाले ससेक्स के युवा ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 04, 2026 | 03:28 PM

जेम्स कोल्स (सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

England’s New Star James Coles: डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को पहली बार इंग्लैंड की वनडे टीम में शामिल किया गया है। आने वाले भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) द्वारा घोषित टीम में उनका नाम सबसे चर्चित चेहरों में से एक रहा। अपनी बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले कोल्स को इंग्लैंड क्रिकेट का उभरता हुआ सितारा माना जा रहा है। जेम्स कोल्स दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और स्लो लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाजी करते हैं।

जेम्स कोल्स का डोमेस्टिक रिकॉर्ड

जेम्स कोल्स डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वो अब तक 3,441 रन बना चुके हैं, जिसमें 9 शतक शामिल हैं। क्रिकेट के मैदान पर केवल बल्लेबाजी से ही नहीं, बल्कि उन्होंने अपनी अच् हुई गेंदबाजी के दम पर भी मैच का पासा पलटा है, जिसका प्रमाण उनके करियर के आंकड़े देते हैं जहां उन्होंने महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट चटकाते हुए कुल 74 शिकार अपने नाम दर्ज किए हैं।

यह भी पढ़ें:- FIFA World Cup 2026: जॅान ऐरियास के गोल से कोलंबिया अंतिम 16 में, घाना को 1-0 से हराया

सम्बंधित ख़बरें

FIFA World Cup 2026: जॅान ऐरियास के गोल से कोलंबिया अंतिम 16 में, घाना को 1-0 से हराया

IND vs ENG Weather Update: आज के दूसरे T20 मैच में भी होने वाली है बारिश? जानिए मैनचेस्टर में कैसा रहेगा मौसम

वैभव सूर्यवंशी की एंट्री पर मॉर्ने मॉर्कल का बड़ा बयान, संजू-अभिषेक की जगह को लेकर किया साफ इशारा

Happy Birthday Harbhajan Singh: टेस्ट क्रिकेट से लेकर T20 के पिच तक, हरभजन ने कैसे किया फैंस के दिलों पर राज

16 साल की उम्र में बड़ा कमाल

कोल्स का क्रिकेट सफर बेहद कम उम्र में ही शुरू हो गया था। वह ऑक्सफोर्डशायर क्रिकेट बोर्ड और ससेक्स क्रिकेट क्लब (Sussex County Cricket Club) के प्लेयर डेवलपमेंट पार्टनरशिप प्रोग्राम की खोज माने जाते हैं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के मैग्डलेन कॉलेज स्कूल से पढ़ाई पूरी की और शुरुआती दिनों से ही अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सिर्फ 16 साल और 157 दिन की उम्र में जेम्स कोल्स ने ससेक्स के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पदार्पण किया।

साल 2020 में द ओवल मैदान पर सरे के खिलाफ बॉब विलिस ट्रॉफी के दौरान उन्हें डेब्यू करने का मौका मिला। इसके साथ ही वह ससेक्स के इतिहास में सबसे कम उम्र में फर्स्ट क्लास डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए। अब भारत के खिलाफ पहली बार इंग्लैंड की वनडे टीम में चयन के साथ जेम्स कोल्स के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी प्रतिभा साबित करने का बड़ा अवसर होगा। क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें इस युवा ऑलराउंडर के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी।

Who is james coles england all rounder squad vs india odi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 03:19 PM

Topics:  

  • Cricket
  • IND Vs ENG
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.